बारिश के बीच दिल्ली के रोहिणी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक पुरानी बिल्डिंग बारिश के चलते गिर गई है. मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
रोहिणी के सेक्टर-16 में गिरी बिल्डिंग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई हैं रोहिणी के सेक्टर-16 में गिरी बिल्डिंग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई हैं

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16  में एक बिल्डिंग गिर गई है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ. आशंका है कि इसके मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं. दमकल की 4 गाड़िया भेजी गई हैं. फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किए जाने के लिए ऑपरेशन शुरू हो गया है. मलबे में दबा एक व्यक्ति सिर्फ हाथ निकाल पा रहा था और बचाने की गुहार लगा रहा था. जिसके वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया.

Advertisement

बचाव टीम मौके पर

दिल्ली में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बीच रोहिणी इलाके में एक मकान ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं. उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

'शाम 4:20 बजे मिली हादसे की जानकारी'

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना बुधवार शाम करीब 4:20 बजे मिली. बताया गया कि हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास हुआ, जहां अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया. बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को भी सुरक्षित कराया गया है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए.

Advertisement

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मकान गिरने की वजह क्या थी और मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं, हालांकि लगातार हो रही बारिश को हादसे की संभावित वजहों में माना जा रहा है. प्रशासन ने कहा है कि राहत और बचाव अभियान जारी है. मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
 

घटनास्थल का वीडियो आया सामने

घटना स्थल का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बिल्डिंग का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है और आस-पास अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है. लोग इस बिल्डिंग के आस-पास मदद के लिए जुटे हैं. हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि हुई है या नहीं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »