दिल्ली: सड़क के गड्ढे ने ली दो युवकों की जान, एक का था आज जन्मदिन

बाइक पर पास के गांव के रहने वाले मोहित यादव (रेड टी शर्ट में) और जतिन पंवार (ब्लू शर्ट में) सवार थे. टक्कर इतनी तेज लगी कि मोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जतिन पंवार घायल था उसे अंदरुनी चोट लगी थी. वह खुद उठकर पुलिस की गाड़ी में बैठा.

Advertisement
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

राजधानी दिल्ली के बादली इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. बादली इलाके में लिबासपुर सर्विस लाइन में नेशनल हाईवे के किनारे सर्विस लाइन में लाइट नहीं है, और एक जगह सीएनजी पंप के पास गहरा गड्डा है. हर रोज यहां से गुजरने वालों को गड्डे की जानकारी है इसलिए वे सड़क के दूसरे किनारे चलते हैं.

बीती रात दो बजे हुआ हादसा

Advertisement

दूसरे किनारे पर खराब ट्रक खड़ा था जिसे ट्रैफिक पुलिस ने रात में नहीं हटाया और एक बाइक ट्रक को देखकर अचानक रुकी तो पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी. जिस ट्रक ने कुचला वो मौके से फरार हो गया. बाइक पर पास के गांव के रहने वाले मोहित यादव (रेड टी शर्ट में) और जतिन पंवार (ब्लू शर्ट में) सवार थे. टक्कर इतनी तेज लगी कि मोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जतिन पंवार घायल था उसे अंदरुनी चोट लगी थी. वह खुद उठकर पुलिस की गाड़ी में बैठा.

दुर्घटना मुकरबा चौक के पास हुई और वहां नजदीकी बाबू जगजीवनराम अस्पताल जहागिरपुरी था. लेकिन पुलिस जतिन पंवार को नजदीकी अस्पताल लेकर जाने की बजाय दिल्ली के बॉर्डर पर नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंदर अस्पताल ले गई. जहां करीब पैंतालीस मिनट बाद जतिन पंवार की मौत हो गई. मोहित यादव की उम्र 24 साल तो जतिन पंवार की उम्र 23 है. मोहित यादव बी टेक का स्टूडेंट था और जतिन पंवार की जूतों की अपनी दुकान. दोनों ही युवक कुंवारें थे. दुर्घटनास्थल के करीब के दुकानदारों ने बताया कि इस गड्डे में बाइक गिरने की घटना आए दिन होती रहती है.

Advertisement

मोहित यादव का आज था जन्मदिन

बताया जा रहा है कि मोहित यादव का आज जन्मदिन था और घर में जन्मदिन की तैयारियां थी. लेकिन रात में ही मोहित यादव की मौत से परिजन ही नहीं बल्कि पूरा लिबासपुर गांव सदमे में है. उनका कहना है कि हादसे के सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »