गंगाराम अस्पताल के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत, फंदे से लटका मिला शव

सर गंगा राम अस्पताल की नर्सिंग छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. क्राइम टीम को भी बुलाया गया है. शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है. लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

Advertisement
19 साल की नर्सिंग छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला. (फोटो प्रतीकात्मक है) 19 साल की नर्सिंग छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला. (फोटो प्रतीकात्मक है)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सर गंगा राम अस्पताल से जुड़े एक हॉस्टल में रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है.

मृतका दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी. वह सर गंगा राम अस्पताल में बीएससी नर्सिंग के तीसरे साल की पढ़ाई कर रही थी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाने की लोकल पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पुलिस की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच गई और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया है. 

यह भी पढ़ें: बहन का डिप्रेशन या एलिमनी की मांग वजह? उलझा लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस

मामले की जांच कर रही है पुलिस

क्राइम टीम हॉस्टल के कमरे से तमाम सबूत जुटाने में लगी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में इस छात्रा ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. 

Advertisement

पुलिस छात्रा के दोस्तों, सहपाठियों और हॉस्टल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है. जिससे यह पता चल सके कि वह किसी तरह के मानसिक तनाव में थी या नहीं. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »