दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा, राजनयिकों और शिक्षाविदों ने जताई चिंता

'गोल्फ पर चर्चा' के दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि जैसे विदेशों में कभी बढ़ा प्रदूषण का दौर खात्मे की कगार पर है, उसी तरह दिल्ली भी प्रदूषणमुक्त हो जाएगी.

Advertisement
फाइल फोटो (AP) फाइल फोटो (AP)

रविकांत सिंह / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

बीते कुछ दिनों से बारिश और तापमान में हल्की गर्माहट से दिल्ली की हवा कुछ सुधरी है. दिल्ली में सुधरती हवा के बीच यहां करीब 100 हाईप्रोफाइल गोल्फर जुटे. इनमें कई देशों के राजनयिक, प्रशासनिक अधिकारी, जज और शिक्षण संस्थाओं से जुड़े दिग्गज शामिल थे.  कई घंटे चले खेल के इस आयोजन में सभी लोग प्रदूषण पर चिंतित दिखे.

गोल्फर और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी में तैनात आईपीएस अधिकारी हरगोविंद सिंह धालीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर खास चिंता जताई. धालीवाल साउथ दिल्ली जिले के डीसीपी भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि खेलते समय मौसम बिगड़ने की चिंता थी लेकिन सबकुछ ठीकठाक रहा.  

Advertisement

एमिटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. असीम चौहान ने बताया कि आयोजन में कॉरपोरेट, एंबेसडर के साथ ही न्यायिक विभाग के कई लोग शामिल रहे. भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त हिदायत अब्दुल हमीद ने कहा कि यूरोप और अमेरिका में भी प्रदूषण का दौर आया था लेकिन वो दूर हो गया. ऐसे ही दिल्ली का प्रदूषण भी खत्म हो जाएगा.

आपको बता दें कि दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण प्रदूषण थोड़ा घटा है और आगे भी सही रहने की संभावना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »