डिजिटल पुलिसिंग की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही दिल्ली पुलिस ने ई-साथी स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम से फायदा ये होगा कि जनता थानों का चक्कर लगाने से बच जाएगी. इस ऐप के जरिए घर बैठे ही लोग पुलिस के सीधे संपर्क में रह सकेंगे.
संजय बेनीवाल, ज्वाइंट सीपी ने बताया कि जनता के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आपको टाइप करना है. इसके बाद इस ऐप को अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करना है. डाउनलोड करने के बाद अपनी बेसिक जानकारी रजिस्टर करानी होगी. रजिस्टर कराते ही दिल्ली पुलिस की इस ऐप से आप सीधे जुड़ जाएंगे.
ऐप के होम पेज पर दिए गए किसी भी सात ऑप्शंस को चुनकर आप मदद ले सकते हैं. जाहिर है अगर आपके हाथ में मोबाइल है और मोबाइल में है तो आपके कदम पुलिस थाने के चक्कर काटने से बच जाएंगे, क्योंकि ये छोटी-छोटी कोशिशें ही मिलकर एक आधुनिक होते सुलभ समाज का निर्माण करती हैं.
अंजलि कर्मकार / मणिदीप शर्मा