जेएनयू विवादः कन्हैया की मुश्किल बढ़ा सकते हैं ये 14 बयान

दिल्ली पुलिस ने सबूत के तौर पर कुल 14 बयान रिकॉर्ड किए हैं. इनमें से नौ बयान सुरक्षा अधिकारियों और 5 जेएनयू छात्रों के हैं.

Advertisement
केस में धारा 120 (बी) जोड़ा गया है केस में धारा 120 (बी) जोड़ा गया है

केशव कुमार / कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के आरोप में गिरफ्तार जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पुख्ता सबूतों के होने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक कन्हैया को जेएनयू में 9 फरवरी को हुए विवादित आयोजन में कई लोगों ने देखा.

वीडियो रिकॉर्डिंग में भी दिखा कन्हैया
पुलिस ने बताया कि आयोजन की में 17.30 मिनट पर कन्हैया की मौजदूगी प्रदर्शन में दिख रही है. झूठी जानकारी देकर ली गई कार्यक्रम की इजाजत रद्द होने के बाद मुख्य आयोजक उमर खालिद और अनिर्बाण ने इसे जबरन किया और इसमें देश विरोधी नारेबाजी और गतिविधियों के लिए संकल्प किया गया. इसलिए केस में धारा 120 (बी) जोड़ा गया है.

Advertisement

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा- मौजूद था कन्हैया
दिल्ली पुलिस ने सबूत के तौर पर कुल 14 बयान रिकॉर्ड किए हैं. इनमें से नौ बयान सुरक्षा अधिकारियों और 5 जेएनयू छात्रों के हैं. मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन यादव के बयान के मुताबिक उन नेताओं में एक है, जिन्होंने विवादित आयोजन की अगुवाई की. यादव के अलावा आठ अन्य सुरक्षा अधिकारियों के भी बयान रिकॉर्ड किए गए हैं. उन सबने कहा है कि वहां 15-20 छात्रों की मौजदूगी में देशविरोधी नारेबाजी की गई. उनके बीच कन्हैया कुमार भी मौजूद था.

छात्रों ने भी की कन्हैया की निशानदेही
जेएनयूएसयू के संयुक्त सचिव और एबीवीपी नेता सौरभ कुमार शर्मा सहित 5 छात्रों के बयान भी रिकॉर्ड किए गए. सौरभ ने बताया कि 15-20 छात्रों के उस आयोजन में लगाए गए और कन्हैया भी उनमें शामिल था. बाकी चार छात्रों (अधिकतर एबीवीपी से) ने भी कहा कि उस कार्यक्रम के आयोजकों ने देशविरोधी नारेबाजी की और जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार उनके साथ था.

Advertisement

सबूतों से कन्हैया ने इनकार नहीं किया
पुलिस की ओर से बताया गया है कि में पेशी के दौरान आरोपी कन्हैया के सामने इन सबूतों को रखा गया था. उसने इन सबूतों की सत्यता से इनकार नहीं किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »