दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स के लिए 'पिंक सहेली कार्ड' लॉन्च, बसों में मुफ्त सफर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली की महिलाओं के लिए अब सफर करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. 'पिंक सहेली कार्ड' के आने से कागजी टिकटों का दौर खत्म होगा और स्मार्ट यात्रा शुरू होगी.

Advertisement
बसों में मुफ्त सफर के लिए अब मिलेगा ये स्मार्ट कार्ड (Photo: x.com/@gupta_rekha) बसों में मुफ्त सफर के लिए अब मिलेगा ये स्मार्ट कार्ड (Photo: x.com/@gupta_rekha)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बड़ी खबर है. अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने के लिए पुरानी कागजी पिंक टिकट लेने का झंझट खत्म होने वाला है. दिल्ली सरकार ने सोमवार को 'पिंक सहेली कार्ड' लॉन्च कर दिया है. यह एक स्मार्ट कार्ड होगा, जो न सिर्फ बसों में काम करेगा, बल्कि इसे आप मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक खास कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की है.

Advertisement

इस कार्ड को बनवाना काफी आसान होगा. सरकार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 50 सेंटर खोलने जा रही है. ये सेंटर जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम ऑफिस के अलावा डीटीसी के कुछ खास ठिकानों पर बनाए जाएंगे. खास बात यह है कि यह 'पिंक सहेली कार्ड' पूरी तरह मुफ्त होगा, यानी इसे बनवाने के लिए आपको अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें: गोल्ड, "Delhi: गोल्ड, हनीट्रैप और खूनी पार्टी... तीन बैग में भरकर फेंका था कारोबारी का शव

आधार और मोबाइल नंबर से होगा लिंक

सुरक्षा और सही पहचान के लिए हर कार्ड को लाभार्थी के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जोड़ा जाएगा. इससे यह पक्का हो सकेगा कि कार्ड बनवाने वाला शख्स दिल्ली का ही रहने वाला है और उसकी उम्र और जेंडर की जानकारी भी सही है. इस डिजिटल सिस्टम से अब सफर 'टच-फ्री' हो जाएगा, यानी बस में चढ़ते समय बस कार्ड मशीन पर टच करना होगा और आपका टिकट मिल जाएगा.

Advertisement

एक कार्ड के कई फायदे

यह सिर्फ एक बस कार्ड नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं, उन्हें डीटीसी बसों में तो मुफ्त यात्रा मिलेगी ही, साथ ही वे इसी एक कार्ड से दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल में भी सफर कर सकेंगी. मेट्रो के लिए कार्ड में पैसे डलवाने होंगे, लेकिन अब अलग-अलग सफर के लिए अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सफर को आसान बनाने के लिए सरकार ने तीन अलग-अलग रंगों के कार्ड जारी करने का फैसला किया है. इनमें महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को 'पिंक कार्ड' दिया जाएगा, जिससे वे बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे. वहीं, आम यात्रियों के लिए 'ब्लू कार्ड' होगा, जो बिल्कुल मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा. इसके अलावा, जो लोग मंथली पास बनवाकर चलते हैं, उनके लिए 'ऑरेंज कार्ड' लाया जाएगा, जिसकी सुविधा थोड़े समय बाद शुरू होगी.

ऑनलाइन भी मिलेगी जानकारी

कार्ड बनवाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है. साथ ही एक गाइड मैनुअल भी जारी किया गया है, जिसे पढ़कर आप कार्ड के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. इस नई व्यवस्था से न केवल महिलाओं का पैसा बचेगा, बल्कि सरकारी बसों में सफर भी पहले से ज्यादा हाई-टेक और सुरक्षित हो जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement