उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार, दिल्ली में आज पारा 45 के पार!

दिल्ली के अलावा पूरे एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे क्षेत्रों में तेज तापमान के अलावा लू के थपेड़े भी आम आदमी की चिंता बढ़ा सकते हैं.

Advertisement
गर्मी बढ़ा रही लोगों की आफत (फाइल फोटो) गर्मी बढ़ा रही लोगों की आफत (फाइल फोटो)

प्रशस्त‍ि शांडिल्य

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2019,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

जून का महीना उत्तर भारत के लिए गर्मी की आफत लेकर आया है. राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. सोमवार को राजधानी का तापमान 45 के पार जा सकता है. ऐसे में ना सिर्फ सैलानी बल्कि दिल्ली वाले भी गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.

Advertisement

दिल्ली के अलावा पूरा एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे क्षेत्रों में तेज तापमान के अलावा लू के थपेड़े भी आम आदमी की चिंता बढ़ा सकते हैं. इससे पहले भी पारा लगातार 45 के आसपास ही बना हुआ है. ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों के लिए भी ऐसे मौसम में जीना मुश्किल हो रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में सूरज आग बरसा रहा है तो अब हर किसी को बारिश का इंतजार है. मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है और वहां पर तटीय क्षेत्रों में बरसात भी हो रही है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के अंत या फिर जुलाई की शुरुआत में दिल्ली तक भी मॉनसून पहुंच सकता है.

मध्य प्रदेश में तो गर्मी की वजह से 15 बंदरों की मौत हो गई. वहीं अन्य जीव जंतुओं के लिए भी हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं.

Advertisement

मैदानी इलाकों में गर्मी तो पहाड़ की तरफ भागे लोग

इस बार गर्मी अपने चरम पर है और उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. पारा 45 के पार है तो लोगों का पहाड़ पर जाने का सिलसिला जारी है. उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर की बात की जाए तो उत्तराखंड जाना ज्यादा आसान है. यही कारण है कि सैलानी लगातार पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं और गर्मी से राहत पाने की कोशिश में हैं.

पहाड़ों में सैलानियों की संख्या ऐसी बढ़ी है कि कई जगह 10-10 किमी. लंबा जाम लगा है, जो सैलानियों के साथ-साथ वहां रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी आफत का सबब बन गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »