सुहाना हुआ मौसम... दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, इन राज्यों के लिए ये अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
देश के कई इलाकों बारिश का अलर्ट जारी है. (File Photo: PTI) देश के कई इलाकों बारिश का अलर्ट जारी है. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई. आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. सुबह बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति रही और सड़कों पर पानी जमा हो गया.

मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मोती बाग, फिरोज शाह रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और मंदिर मार्ग सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली.

Advertisement

शनिवार को रात में भी बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है.

22 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 22 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आने वाले दिनों में प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रह सकती हैं.

रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, रविवार 23 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमाल रविवार को 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान भी कई जगहों पर सामान्य के आसपास रहेगा. कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »