नाले-नहर-नदी सब NCR की सड़कों पर, हर तरफ पानी-पानी, देखें Photos

दिल्ली में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement
दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है. (Photo: ITG) दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है. (Photo: ITG)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की बारिश के बाद चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है. नोएडा में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

Photo: Shailendra Kumar

नई दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है. जनपथ रोड पर भी जलभराव देखने को मिला, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. कनॉट प्लेस में भी सड़कों पर पानी भर गया है.

Advertisement
Photo: Shailendra Kumar

आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. 29 जुलाई को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. बता दें, बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी हुई है.

Photo: Shailendra Kumar

मंगलवार को देश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिला. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी लगातार बारिश हो रही है.

Photo: Shailendra Kumar

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Photo: Shailendra Kumar

28 जुलाई से 29 जुलाई के बीच सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है.

Advertisement

29 जुलाई का दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच ज़्यादातर जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Photo: Shailendra Kumar

वहीं, शाम और रात के समय कई जगहों पर हल्की बारिश व कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान ज़्यादातर जगहों पर सामान्य से काफी कम रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य के करीब रहने का अनुमान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »