'पापा मैं जा रही हूं...', ससुराल में जान देने से पहले महिला ने बताई आपबीती

दिल्ली के नांगलोई में 24 साल की एक महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस को उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने अपने परिवार से बात करते हुए ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर भी चिंता जताई है.

Advertisement
मौत से पहले बनाए वीडियो में टीना ने बयां किया अपना दर्द. (photo: ITG) मौत से पहले बनाए वीडियो में टीना ने बयां किया अपना दर्द. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

दिल्ली के नांगलोई से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 24 साल की महिला ने अपने ससुराल में जान देने से पहले एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया. इस तीन मिनट से लंबे वीडियो क्लिप में टीना अपने पिता से कहती सुनाई दे रही हैं कि 'पापा मैं जा रही हूं'. उन्होंने अपने माता-पिता से मौत पर न लड़ने की बात कही. साथ ही अपनी डेढ़ साल की बेटी का ख्याल रखने की गुहार लगाई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बच्ची किसी और को, यहां तक कि उनके पति को भी न सौंपी जाए. मंगलवार दोपहर को महिला का शव पंखे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस को मृतका के मोबाइल से मिला वीडियो ही अब सबसे बड़ा सबूत बन चुका है. वीडियो में टीना ने रो-रोकर अपने मायके वालों, पति सहित परिवार के दूसरे लोगों को अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि वे बस एक छोटा सा परिवार चाहती थीं. उन्होंने कभी कोई काला जादू नहीं किया, जैसा कि उन पर लांछन लगाया जा रहा था. टीना ने अपने पति को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए कहा कि उनके साथ अब रहना मुमकिन नहीं रह गया था.

ढाई साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक टीना की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी. वह नांगलोई में अपने पति के साथ रह रही थीं, जो प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं. दोनों की एक डेढ़ साल की मासूम बेटी भी है, जिसका जिक्र टीना ने अपने आखिरी वीडियो में किया. पुलिस को मंगलवार दोपहर इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

इस पूरे मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के सामने दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस वीडियो क्लिप की भी जांच कर रही है, ताकि ससुराल पक्ष के लोगों की भूमिका साफ हो सके. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »