दिल्ली मेट्रो में शनिवार तक चलेंगे पुराने नोट

जब से मेट्रो में बड़े नोट लेने का ऐलान हुआ है तभी से राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशन पर लोगो की लंबी कतारें लग गई है, जबरदस्त भीड़ होने के कारण दिल्ली मेट्रो को भी खुले पैसो की कमी से जूझना पड़ रहा है. ऐसे में लोगो को मेट्रो स्टेशन पर भी खुले पैसो की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो दिल्ली मेट्रो

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए सरकार ने आज के रेलवे स्टेशनों पर पुराने 500 और 1,000 के नोटों का शनिवार तक इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी. सरकार ने कल 500 और 1,000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा था कि कुछ सार्वजनिक सुविधाओं में पुराने नोटों को अगले 72 घंटों तक स्वीकार किया जाएगा. इनमें सरकारी अस्पताल, सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी, रेल टिकट काउंटर, सार्वजनिक परिवहन के टिकट काउंटर, हवाई अड्डो पर एयरलाइंस के टिकट काउंटर, मिल्क बूथ, अंत्येष्टि स्थलो, पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन शामिल हैं.

Advertisement


जब से मेट्रो में बड़े नोट लेने का ऐलान हुआ है तभी से राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशन पर लोगो की लंबी कतारें लग गई है, जबरदस्त भीड़ होने के कारण दिल्ली मेट्रो को भी खुले पैसो की कमी से जूझना पड़ रहा है. ऐसे में लोगो को मेट्रो स्टेशन पर भी खुले पैसो की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इस सूची में मेट्रो स्टेशनों का नाम शामिल नहीं था. मेट्रो स्टेशनों पर आज सुबह घोषणा की जा रही थी कि 500 और 1,000 के नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसके बाद आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकान्त दास ने शहरी विकास मंत्रालय से बात की और इस गलती को सुधारा. उन्होनें कहा कि एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि बड़ी मूल्य के नोट मेट्रो स्टेशनों पर पहले 72 घंटो तक स्वीकार किए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement