दिल्ली के समयपुर बादली हत्याकांड में एक्शन... पत्नी और 3 बच्चों के कत्ल का आरोपी पति राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली के समयपुर बादली में बीते दिनों सनसनीखेज घटना सामने आई थी. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी थी. वारदात के बाद से आरोपी फरार था. करीब 15 पुलिस टीमों की तलाश के बाद आरोपी को राजस्थान के किशनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
हत्या का आरोपी गिरफ्तार. (Photo: Representational) हत्या का आरोपी गिरफ्तार. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से बीते दिनों दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है.

एजेंसी के अनुसार, आरोपी की पहचान मुनचुन केवट के रूप में हुई है, जिसने बुधवार को अपने घर में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें गठित कीं. करीब 15 पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पति की मौत पर फूट-फूटकर रोने वाली पत्नी ने ही मारी थी गोली... पुलिस पर लगाए थे हत्या आरोप, भय्यू लाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा

पुलिस टीम को जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी राजस्थान के किशनगढ़ में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई थी, जो अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहती थी. सात, पांच और तीन साल के मासूम बच्चों की बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी. धारदार हथियार से अंजाम दिए गए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया थी. पुलिस की जांच में सामने आया था कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, सोची-समझी साजिश थी.

Advertisement

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित एंगल पर पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है.

इस जघन्य घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement