दिल्ली बजट: सरकारी अस्पतालों में दिल्ली के लोगों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन, ओलंपिक खेलों पर दिल्ली की नजर

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को अपना बजट पेश किया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया कि इस बार बजट की थीम देशभक्ति रखी गई है, जिसके तहत आजादी के 75 साल का जश्न मनाया जाएगा.

Advertisement
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया बजट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया बजट

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST
  • दिल्ली सरकार ने पेश किया बजट
  • 'देशभक्ति बजट' रखी गई है थीम
  • सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी वैक्सीन
  • 2048 में ओलंपिक खेलों के आयोजन का लक्ष्य

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को अपना बजट पेश किया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में ई-बजट पेश किया, जिसकी थीम देशभक्ति रही. दिल्ली में इस साल के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया.

दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी. दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस बार लोगों के लिए स्कीम का खर्त 55 फीसदी जबकि सरकारी खर्च 45 फीसदी रहेगा. 

Advertisement

दिल्ली सरकार के बजट के मुख्य ऐलान:

महिला मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त वैक्सीन का वादा
-
दिल्ली में हर रोज 45 हजार वैक्सीन लगाई जा रही है, जल्द ही ये क्षमता 60 हजार तक पहुंच जाएगी. दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन आगे भी मुफ्त मिलती रहेगी.

- दिल्ली में अगले साल से महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी. जिसमें महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा. शुरू में सौ ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे, जिन्हें बाद में बढ़ाया जाएगा. 

- दिल्ली के हर नागरिक को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा, इसके अलावा हर व्यक्ति का ऑनलाइन हेल्थ डाटा तैयार किया जाएगा. इससे हर परिवार की बीमारी का रिकॉर्ड डॉक्टरों के पास रह सकेगा. दिल्ली में स्वास्थ्य का कुल बजट 9934 करोड़  किया गया है, जो कुल बजट का 14 फीसदी है. 

- दिल्ली सरकार द्वारा स्थानीय निकायों को चार हजार करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी, इसके अलावा स्टांप शुल्क, पार्किंग शुल्क भी स्थानीय निकायों को दिया जाएगा.

Advertisement

देशभक्ति के लिए केजरीवाल सरकार के ऐलान
- दिल्ली में 12 मार्च से देशभक्ति के कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसमें आगे के विजन को दर्शाया जाएगा. भगत सिंह के जीवन से जुड़े कार्यक्रमों को दर्शाने के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसके अलावा बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर जो कार्यक्रम होंगे, उसके लिए भी दस करोड़ रुपये का आवंटन किया गया.

- कनॉट प्लेस की तरह ही दिल्ली में अब 500 जगहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे. साथ ही दिल्ली के स्कूलों में अब एक पीरियड देशभक्ति के बारे में पढ़ेगा. हम हर व्यक्ति को कट्टर देशभक्त के तौर पर तैयार करेंगे, ताकि वो नियमों का पालन करे.

- दिल्ली में यूथ फॉर एजुकेशन के नाम से प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, इसके जरिए पढ़े लिखे नागरिक कम सुविधा वाले बच्चों को तैयार कर पाएंगे. 

- दिल्ली में नया सैनिक स्कूल बनाया जाएगा और एक आर्म्ड फोर्स प्री-पेयरिंग अकादमी बनाई जाएगी. शहीदों के परिवारजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की स्कीम जारी रहेगी.

- दिल्ली की अलग-अलग कॉलोनियों में अब सरकार की ओर से योग, ध्यान गुरु मुहैया कराए जाएंगे, इसके लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. दिल्ली में इस साल 75 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा, इसके लिए अलग-अलग जगह सम्मान समारोह किया जाएगा.

Advertisement

शिक्षा क्षेत्र के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान
- दिल्ली के 11-12वीं के बच्चों को बिजनेस आइडिया के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसका आइडिया अच्छा होगा उसे 2000 रुपये देकर प्लान तैयार करने को कहा जाएगा. विजेताओं का सम्मान होगा और प्रदर्शनी भी लगेगी.

- दिल्ली में नर्सरी से आठवीं तक नया कोर्स आएगा, दिल्ली का अपना बोर्ड बनाया जाएगा. प्राइमरी से ही बच्चों को रटने की बजाय उसे बदलकर बच्चों को समझाने पर फोकस किया जाएगा.

- दिल्ली में करीब सौ स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा. जिसमें नौवीं से बारहवीं क्लास तक के स्कूल शामिल किए जाएंगे. 

- दिल्ली में बच्चों को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया जाएगा, ताकि उन्हें नौकरी के लिए तैयार किया जाए.

- दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक बजट पेश किया है. 

बजट में किए गए अन्य बड़े ऐलान

- हम दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं. अगले 25 साल में स्पोर्ट्स की सुविधाएं तैयार की जाएंगी. साल 2048 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए दिल्ली को तैयार किया जाएगा. 

- दिल्ली में प्रदूषण के मोर्चे पर कई बड़े फैसले किए जा रहे हैं. कई बातों से इतर इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू करना बड़ी बात है. 2024 तक दिल्ली में नए वाहनों की संख्या में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या करने पर फोकस है. 

Advertisement

- दिल्ली में 500 जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. राज्य में हर तीन किमी. की दूरी में ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी है.

- दिल्ली में अभी 1300 ई-बसें हैं, साथ ही कुल 6683 बसें हैं. अगले साल तक इन्हें 7693 कर दिया जाएगा. बसों में पैनिक बटन है, सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और मार्शल भी तैनात हैं.

- दिल्ली मेट्रो जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो बन जाएगी. अभी भी कई फेज़ पर काम किया जा रहा है, जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

- दिल्ली में परिवहन विभाग के लिए 9394 करोड़ का प्रावधान, साथ ही 500 किमी. सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

- दिल्ली में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली बिल मिलता रहेगा, इससे अधिक यूनिट खर्च करने वालों को जो सब्सिडी मिल रही है, वो भी जारी रहेगी.

- दिल्ली में ड्राफ्ट स्टार्ट अप नीति तैयार की गई है, इसे इस साल लागू कर दिया जाएगा.

- दिल्ली में फेस्टिवल ऑफ इंडिया, इंडियन क्लासिकल फेस्टिवल, दिल्ली की दीवाली, पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी सुविधाएं पर्यटन के क्षेत्र में की जाएंगी. 

आजादी के 75 साल पूरे होने के नाम बजट 
बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं, ऐसे में ये हमारे लिए गर्व की बात है. मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस साल का बजट देशभक्ति बजट के नाम से जाना जाएगा, अगले हफ्ते से ही दिल्ली में आजादी के 75 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी जो अगले 75 हफ्तों तक जारी रहेंगे.

Advertisement

आबादी बढ़ने से चुनौतियां भी बढ़ीं
मनीष सिसोदिया ने बताया कि 1901 में दिल्ली में 4 लाख की आबादी थी, 1951 तक दिल्ली की आबादी में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हुई और ये 17 लाख तक पहुंच गई. डिप्टी सीएम बोले कि 2047 तक दिल्ली की आबादी तीन करोड़ के पार हो जाएगी. मनीष सिसोदिया ने बताया कि 2047 तक दिल्लीवालों की प्रति व्यक्ति आय 16 गुना बढ़ाने का लक्ष्य है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »