दिल्ली: पैसों के विवाद में फैक्ट्री मालिक पर हमला, हरिद्वार से 2 नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा स्थित गांधी नगर के धरमपुरा इलाके में पैसे के विवाद को लेकर फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. घटना 21 मई की है, जब विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर फैक्ट्री मालिक पर हमला किया और फरार हो गए.

Advertisement
हरिद्वार से दो नाबालिग हुए गिरफ्तार. (Photo: Representational ) हरिद्वार से दो नाबालिग हुए गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

दिल्ली के शाहदरा स्थित गांधी नगर इलाके में पैसे के विवाद को लेकर एक फैक्ट्री के अंदर एक व्यक्ति पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक यह घटना 21 मई को धरमपुरा क्षेत्र में हुई थी.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी नाबालिग मौके से फरार हो गए थे और दिल्ली से भागकर उत्तराखंड पहुंच गए थे. बाद में पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से दोनों को उत्तराखंड के हरिद्वार से पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार 21 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों नाबालिग शिकायतकर्ता की फैक्ट्री में पहुंचे थे. इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि दोनों नाबालिगों ने किसी धारदार हथियार से फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी से हुई पहचान
घटना के बाद घायल व्यक्ति को उसकी पत्नी ने तुरंत जग प्रवेश अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती किया गया. अस्पाताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची और जांच शुरू की गई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस के अंतर्गत गांधी नगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया, जिससे यह पता चला कि दोनों आरोपी दिल्ली छोड़कर हरिद्वार भाग गए हैं. इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम को हरिद्वार भेजा गया. टीम ने हर की पौड़ी क्षेत्र के आसपास निगरानी बढ़ाई और दोनों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तारी के बाद दोनों को दिल्ली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement