दिल्ली में कोरोना का ग्राफ अब भी हाई, 24 घंटे में 7340 नए मामले, 96 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7340 नए मामले सामने आए हैं और साथ ही 96 नए मरीजों की मौत हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि 7117 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में कोरोना के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली की आप सरकार इसे लेकर कई बैठकें भी कर चुकी है.

Advertisement
दिल्ली में कोरोने के सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.(फाइल फोटो) दिल्ली में कोरोने के सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.(फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST
  • दिल्ली में कोरोना के 7340 नए मामले, 96 मरीजों की मौत
  • सूबे में सक्रिय मरीजों की अबतक की सबसे बड़ी संख्या

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. सूबे मेें पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7340 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कोरोना के चलते 96 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना से मरने वालों की संख्या अब दिल्ली में 7519 हो गई है. राजधानी दिल्ली में कुल संक्रमितों के आंकड़े की बात करें तो यह आंकड़ा 4,82,170 हो गया है.

Advertisement

दिल्ली में कुल एक्टिव केस की संख्या 44456 है. यह अबतक की सक्रिय मामलों की सबसे बड़ी संख्या है. हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 7117 मरीज ठीक हुए हैं जिसके बाद ठीक हुए लोगों का कुल आंकड़ा 4,30,195 हो गया है.

बीते 24 घंटे में 49,645 टेस्ट हुए हैं इनमें (आरटीपीसीर- 19,635 एंटीजन- 30,010) टेस्ट शामिल हैं. राजधानी में संक्रमण दर 14.78 फीसदी, रिकवरी दर 89.22 फीसदी, सक्रिय मरीज़ों की दर 9.21 फीसदी कोरोना डेथ रेट 1.56 फीसदी है. मौजूदा समय में 27,428 होम आइसोलेशन में हैं. वहीं, कंटेमेंट जोन्स की संख्या 4288 है. दिल्ली में अब तक कुल 54,28,472 टेस्ट हुए हैं.

देखें- आजतक LIVE TV

उधर, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर सीएम केजरीवाल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह दिल्ली में केंद्र के सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »