दिल्ली में फिर फैल रहा कोरोना! मार्च में बढ़े 2200 से ज़्यादा एक्टिव केस, अस्पतालों में भर्ती होने लगे दोगुने मरीज

दिल्ली में चिंता बढ़ाने वाली बात ये भी है कि मार्च के महीने में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज़ों में दोगुना बढ़ोतरी भी हुई है. दिल्ली में 1 मार्च को अस्पतालों में 489 मरीज़ भर्ती थे, जो 21 मार्च तक बढ़कर 892 तक हो गए.  

Advertisement
दिल्ली बढ़ रहे कोरोना केस दिल्ली बढ़ रहे कोरोना केस

पंकज जैन

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST
  • दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के नए केस
  • सिर्फ मार्च में बढ़े 2200 से ज़्यादा एक्टिव मरीज
  • अस्पतालों में भर्ती होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में रविवार को 823 नए मामले सामने आए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई. राजधानी में संक्रमण दर 1% से अधिक बरकरार है. एक्टिव मरीज़ बढ़कर अब 3618 हो गए हैं. सिर्फ मार्च के महीने में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों में 2200 से ज़्यादा की बढ़त हुई है. 

Advertisement

दिल्ली में चिंता बढ़ाने वाली बात ये भी है कि मार्च के महीने में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज़ों में दोगुना बढ़ोतरी भी हुई है. दिल्ली में 1 मार्च को अस्पतालों में 489 मरीज़ भर्ती थे, जो 21 मार्च तक बढ़कर 892 तक हो गए.  

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 मार्च से लेकर 21 मार्च तक देश की राजधानी में कोरोना के 2214 एक्टिव मरीज़ बढ़ गए हैं. साथ ही होम आइसोलेशन में 1000 से ज़्यादा मरीज़ो की बढ़त दर्ज हुई है, दिल्ली के घरों में सिर्फ मार्च महीने में 1154 कोरोना मरीज़ो की बढ़ोतरी हुई है.

फिलहाल दिल्ली में कुल 1893 मरीज़ घर पर कोरोना का इलाज करा रहे हैं. इससे पहले 7 जनवरी को दिल्ली में होम आइसोलेशन में इलाजरत कोरोना मरीज़ो की संख्या 2015 थी. 

Advertisement

दिल्ली में नए साल में पहली बार कोरोना संक्रमण दर 1 फीसदी के पार हुई, 20 मार्च को संक्रमण दर 1.07 फीसदी और 21 मार्च को 1.03 फीसदी दर्ज हुई थी. इससे पहले दिल्ली में 24 दिसंबर 2020 को संक्रमण दर 1.18 फीसदी दर्ज हुई थी. कोरोना के नए मामलों ने भी साल 2021 में पहली बार 800 का आंकड़ा पार किया है. 21 मार्च को लगातार दूसरे दिन 800 से ज़्यादा मामले दर्ज हुए

बता दें कि दिल्ली में कोरोना की शुरुआत से अबतक कुल 6,47,984 मामले दर्ज हुए हैं और कुल 6,33,410 मरीज़ कोरोना से ठीक हो चुके हैं. कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 10956 तक पहुंच गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »