केजरीवाल ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- मेट्रो किराए में बढ़ोतरी से टूट जाएगी दिल्ली वालों की कमर

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लिखा है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही दिल्ली दोबारा मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी नहीं झेल पाएगी. केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी को लिखी गई चिट्ठी में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस मामले को लेकर और दिल्ली के लोगों के हक में दिल्ली सरकार के फैसले का साथ देगी.

Advertisement
फैसले को तुरंत वापस लेने की अपील फैसले को तुरंत वापस लेने की अपील

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी को चिट्ठी लिखकर दिल्ली मेट्रो की ओर से प्रस्तावित किराए की बढ़ोतरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निवेदन किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरदीप पुरी को भेजे गए खत में कहा है कि दिल्ली मेट्रो द्वारा किराए की यह बढ़ोतरी नियमों के खिलाफ है और ऐसे में वह डीएमआरसी के कानून के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए किराए की बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दें.

Advertisement

इस खत में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डीएमआरसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली मेट्रो में किराया बढ़ाने के लिए या किराया तय करने के लिए गठित सिफारिश स किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली और केंद्र सरकार इस मामले पर जब तक साथ आकर समीक्षा ना कर ले तब तक डीएमआरसी द्वारा दिल्ली मेट्रो के किराए की गलत तरीके से दोबारा बढ़ोतरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए.

केंद्रीय मंत्री को लिखी गई चिट्ठी में दिल्ली मेट्रो में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों की बराबर की हिस्सेदारी है ऐसे में  किराया बढ़ोतरी को लेकर दोनों सरकारों की एक बोर्ड मीटिंग जल्दी-से-जल्दी बुलाई जाए और इस किराए की बढ़ोतरी पर तुरंत रोक लगाई जाए. अरविंद केजरीवाल ने हरदीप पुरी को लिखे गए खत में हवाला दिया है कि हाल ही में मई महीने में मेट्रो का किराया बढ़ाया जाने के बाद दिल्ली वालों की कमर टूट चुकी है ऐसे में अक्टूबर से दो लोगों की हालत खराब हो जाएगी और उनके घर का बजट बिगड़ जाएगा.

Advertisement

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लिखा है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही दिल्ली दोबारा मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी नहीं झेल पाएगी. केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी को लिखी गई चिट्ठी में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस मामले को लेकर और दिल्ली के लोगों के हक में दिल्ली सरकार के फैसले का साथ देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »