दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. 

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: PTI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: PTI)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्वारनटीन हुए
  • सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद क्वारनटीन में चले गए हैं. 

अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट तब नेगेटिव आई थी. दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच अरविंद केजरीवाल लगातार एक्टिव हैं और बैठकों के साथ कई जगहों का दौरा भी कर रहे हैं.

दिल्ली में बिगड़ते जा रहे हैं हालात
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे. 

Advertisement

दिल्ली में हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना के मामले आने की वजह से अस्पतालों में बेड्स की कमी हो रही है, जबकि ऑक्सीजन की भी किल्लत है. अब राज्य सरकार की ओर से तेजी से अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं और बेड्स की संख्या को बढ़ाया जा रहा है.

कोरोना वायरस के संकट के कारण ही दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. जो 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. 

दिल्ली में कोरोना का हाल
बीते 24 घंटे में आए केस: 23,686
बीते 24 घंटे में हुई मौतें: 240
कुल केस: 8,77,146
एक्टिव केस: 76,887
कुल मौतें: 12,361  


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »