अंकित के परिवार से मिलेंगे CM केजरीवाल, आर्थिक मदद का कर सकते हैं ऐलान

दिल्ली के ख्याला इलाके में मारे गए युवक के परिवार से सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल मुलाकात करेंगे. मृतक के पिता सोमवार को ही हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे हैं.

Advertisement
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

शुभम गुप्ता / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

दिल्ली के ख्याला इलाके में मुस्लिम लड़की से अफेयर पर अंकित सक्सेना नाम के युवक की गुरुवार रात हत्या हो गई. हत्या का आरोप लड़की के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर लगा है. अंकित की हत्या के मामले में शुरू हुई सियासत के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया. इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी.

Advertisement

लिखा, ‘अंकित के पिताजी से बात की. जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है. अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी. हम हर संभव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा हो. भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे. इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं.’

हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे हैं मृतक के पिता

मृतक के पिता सोमवार को हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री आखिरकार अब अंकित के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे. इस बात की जानकारी खुद पार्टी नेता दी. संजय सिंह भी अंकित के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे. जब 'आजतक' ने केजरीवाल पर सवाल पूछा तो उनका कहना था कि अंकित का परिवार दिल्ली में नहीं था, इस कारण मुख्यमंत्री नहीं आए, मगर कल वो जरूर आएंगे.

Advertisement

आर्थिक मदद की हो सकती है घोषणा

जब से ये दर्दनाक घटना घटित हुई है, उसके बाद से ही इस पर खूब राजनीति भी हो रही है. शनिवार के दिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी यहां पहुंचे थे. मनोज तिवारी  ने परिवार से मिलने के बाद दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग की थी. मगर अभी तक दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद का ऐलान नहीं किया है. अब अरविंद केजरीवाल अंकित के परिवार मिलने वाले हैं, तो वे परिवार को दिए जाने वाली आर्थिक राशि का ऐलान भी कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »