दिल्ली: मंदिर को बुलडोजर से तोड़ने के विरोध में BJP, मंच पर हनुमान चालीसा, निर्माण के लिए रखी ईंट

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंदिर तोड़े जाने का विरोध कर रही है. बीते दिनों बुलडोजर से एक मंदिर को तोड़ दिया गया था. इस मामले में बीजेपी ने मंच पर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ किया, वहीं मंदिर निर्माण के लिए ईंट रखी. इसी के साथ दिल्ली सरकार (Delhi Govt) पर कई आरोप भी लगाए.

Advertisement
भारतीय जनता पार्टी मंदिर तोड़े जाने का विरोध कर रही है.  (Representative image) भारतीय जनता पार्टी मंदिर तोड़े जाने का विरोध कर रही है. (Representative image)

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST
  • BJP ने स्थानीय विधायक पर लगाया आरोप
  • दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी कर रहे दल

दिल्ली के शालीमार बाग़ (Delhi Shalimar Bagh) में एक मंदिर पर बुलडोज़र (Bulldozer on temple) चलाकर तोड़े जाने के विरोध में बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ ने स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी ने मंदिर निर्माण के लिए ईंट रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चुनौती दी. BJP ने इस मौके पर पैदल मार्च भी किया.

शालीमार बाग़ में 26 जनवरी को मंदिर पर एक बुलडोज़र चला दिया गया तो बीजेपी ने इस मुद्दे को हाथों हाथ लिया. इस मामले में दिल्ली बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ ने आज मंदिर तोड़े जाने के विरोध में मंदिर स्थल पर यज्ञ किया. मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद सड़क पर पैदल मार्च किया. इस प्रदर्शन में कहीं भी बीजेपी का बैनर और झंडा नजर नहीं आया, लेकिन बीजेपी के स्थानीय नेता शामिल इरहे. यह मंदिर प्रकोष्ठ भी बीजेपी का ही है.

Advertisement

BJP ने स्थानीय नेता पर लगाया आरोपी

आज दिल्ली बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ ने मंदिर स्थल पर प्रदर्शन किया. मंदिर तोड़े जाने के विरोध में मंदिर के महंत बाबा अनशन पर बैठे थे. उन्हें जूस पिलाकर उपवास तुड़वाया गया. इस मौके पर मंदिर निर्माण की ईंट भी रखी. मंदिर तोड़े जाने का आरोप यहां के एक स्थानीय नेता पर लगाया जा रहा है. मंदिर प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.

मंदिर प्रकोष्ठ से बीजेपी ने मंदिरों के पुजारियों को जोड़ा

दिल्ली बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अपने नए प्रकोष्ठ से दिल्ली में हज़ारों मंदिरों के पुजारियों को जोड़ा है. अरविंद केजरीवाल से पुजारियों के लिए वेतन की मांग भी बीजेपी कर रही है. मंदिरों पर हो रहे ऐसे हमलों पर भी हल्ला बोल कर रही है. इस प्रदर्शन में दिल्ली के कोने कोने से मंदिर के पुजारी और महंत पहुंचे हैं.

Advertisement

दिल्ली निगम चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी

बीजेपी के इन तेवरों को देखकर लगता है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के जरिये हिन्दू वोट बैंक को लामबंद करने की तैयारी में है. बीजेपी को इसका कितना लाभ होगा, यह देखना अभी बाकी है.

रिपोर्ट: राजेंद्र स्वामी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement