दिल्ली: ऑटो से आए चोर, डेयरी के बाहर से चुरा ले गए 9 कैरेट दूध- VIDEO

दिल्ली के उत्तम नगर से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां डेयरी के बाहर रखे दूध के 9 कैरेट को ऑटो से आए चोर चुरा ले गए. चोरी की इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.

Advertisement
डेयरी से दूध चुराकर ऑटो में रखता चोर. (Photo: Screengrab) डेयरी से दूध चुराकर ऑटो में रखता चोर. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

उत्तम नगर में हाल ही में सामने आई दूध चोरी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है. यहां 26 मार्च की सुबह करीब 6:50 बजे एक डेयरी के बाहर रखे गए दूध के 9 कैरेट चोरी हो गए. यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसमें दूध के कैरेट को चुराते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार दूध सप्लाई करने वाला रोज की तरह सुबह डेयरी के बाहर दूध के कैरेट रखकर चला गया. जबकि कुछ ही समय बाद दो चोर ऑटो लेकर वहां पहुंचे और एक-एक कर सभी कैरेट अपने ऑटो में रख लिए. हैरानी की बात यह रही कि आरोपियों ने इस पूरी घटना को बेहद सामान्य तरीके से अंजाम दिया, मानो उन्हें किसी का डर ही न हो.

यह भी पढ़ें: 'चोरी का सामान निकलवा दूंगा...', पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगे 43 लाख

CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा और ऑटो का नंबर HR55AF5159 साफ दिखाई दे रहा है. फिलहाल डेयरी मालिक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

सीसीटीवी हो रहा है वायरल

दूध चोरी का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि चोर ऑटो लेकर डेयरी के बाहर पहुंचे और ऑटो वहीं खड़ी कर दी. इसके बाद एक चोर एक-एक कर 9 कैरेट दूध के ऑटो में रख लिया. फिर ऑटो लेकर वहां से दोनों फरार हो गए. सुबह जब डेयरी संचालक पहुंचा तो उसके दूध के पैकेट गायब थे. जिसके बाद उसने सीसीटीवी चेक की और पुलिस में FIR दर्ज कराई. 

Advertisement

(इनपुट- मनोरंजन कुमार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »