दिल्ली: मोती बाग में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने गुरुवार को कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे (Photo- Representational) घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे (Photo- Representational)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने गुरुवार को कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान 37 वर्षीय नरसी लाल यादव के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को फिलहाल सफदरगंज हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »