AAP नेता का दावा- कुमार विश्वास ने 3 दिन में दिल्ली को नया CM देने की बात कही

सोमवार को पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान की ओर से कुमार विश्वास के खिलाफ बयान दिया गया था जिसके बाद केजरीवाल ने पार्टी की पीएसी सदस्यता से खान का इस्तीफा मंजूर कर लिया था. अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए कुमार विश्वास पीएसी की बैठक में गैरमौजूद रहे.

Advertisement
AAP में संकट और गहराया AAP में संकट और गहराया

अंकित त्‍यागी

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में संकट और गहराता जा रहा है. सूत्रों की माने तो पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इंडिया टुडे से बातचीत में दावा किया है कि कुमार विश्वास ने पार्टी के कुछ विधायकों से मुलाकात की थी और कहा था कि दिल्ली को अगले तीन दिनों में नया मुख्यमंत्री मिलेगा.

पार्टी के कुछ विधायकों ने इसकी जानकारी केजरीवाल के करीबी नेता को दी. इसके बाद पार्टी नजर आ रही है. दोनों ही खेमे अपनी-अपनी जोर आजमाइश में लगे हैं कि कैसे दिल्ली के 64 विधायकों को अपने पाले में लाया जा सके. अब विधायकों के ये फैसला लेना है कि वो किसके साथ जाने को तैयार हैं.

Advertisement

सोमवार को पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान की ओर से कुमार विश्वास के खिलाफ बयान दिया गया था जिसके बाद केजरीवाल ने पार्टी की पीएसी सदस्यता से खान का इस्तीफा मंजूर कर लिया था. अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए कुमार . पार्टी विधायक खान ने कुमार विश्वास पर पार्टी में फूट डालने का आरोप लगाया था.

बैठक के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी के सभी नेताओं और विधायकों को सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी ना करने की चेतावनी दी थी. मंगलवार सुबह कुमार विश्वास के करीबी विधायकों ने घर जाकर विश्वास से मुलाकात की और अमानतुल्ला खान को पार्टी से भी निकलवाने की मांग की है.

आपको बता दें कि पंजाब, गोवा के अलावा दिल्ली एमसीडी चुनाव हराने के बाद आम आदमी पार्टी में संकट गहराता जा रहा है. पार्टी के शीर्ष नेता और विधायक सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर इस हार की जिम्मेदारी थोप रहे हैं जिसके बाद पार्टी साफ तौर पर खेमों में बंटी नजर आ रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »