दिल्ली: साकेत कोर्ट के जज वेणुगोपाल की कोरोना से मौत

दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई. जज कोवई वेणुगोपाल साकेत की फैमिली कोर्ट में कार्यरत थे. पिछले एक हफ़्ते से वो कोरोना से संक्रमित थे और छुट्टी पर थे.

Advertisement
दिल्ली का साकेत कोर्ट (फाइल फोटो) दिल्ली का साकेत कोर्ट (फाइल फोटो)

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • एक हफ्ते से कोरोना से लड़ रहे थे जंग
  • आज जज वेणुगोपाल का हुआ निधन

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है और रोजाना सैकड़ों लोग जान गंवा रहे हैं. दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई. जज कोवई वेणुगोपाल साकेत की फैमिली कोर्ट में कार्यरत थे. पिछले एक हफ़्ते से वो कोरोना से संक्रमित थे और छुट्टी पर थे. जज कोवई वेणुगोपाल की उम्र करीब 50 साल थी.

Advertisement

वीकेंड कर्फ्यू के बाद भी दिल्ली में संक्रमण की सूनामी थमने का नाम नहीं ले रही है. नए मरीजों की संख्या 25 हज़ार के आंकड़े को पार कर गयी है. पिछले 24 घंटे में 25 हज़ार 462 नए संक्रमित सामने आए हैं जबकि 161 मरीजों की मौत हो गयी. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 29 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है.

संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 6 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है. आज रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान बेवजह बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. इस बीच चांदनी चौक ट्रेडर एसोसिएशन ने अगले रविवार तक दुकानें बंद रखने का फैसला किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »