'हम नड्डा के दफ्तर नहीं जाएंगे, वो जंतर-मंतर आएं', बातचीत के लिए CJP ने रखी शर्त

एक तरफ जहां सरकार गतिरोध समाप्त करने के लिए बातचीत की मेज पर आने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ CJP ने अपनी शर्त रख दी है. इसके साथ ही सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की अपील की है.

Advertisement
सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की अपील भी की है. (File Photo- PTI) सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की अपील भी की है. (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध बना हुआ है. एक तरफ जहां सरकार गतिरोध समाप्त करने के लिए बातचीत की मेज पर आने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ CJP ने अपनी शर्त रख दी है. इसके साथ ही सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की अपील की है.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने साफ किया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या मंत्रालय में कोई बैठक नहीं होगी. आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार के प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि नड्डा के घर पर कोई बैठक नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत करनी है तो यह जंतर-मंतर या किसी बीच की जगह पर हो सकती है.

आशुतोष रांका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कोई मीटिंग नड्डा जी के घर पर नहीं होगी. या तो जंतर-मंतर या किसी बीच की जगह पर होगी. इस बार केवल औपचारिक बातचीत या हवाबाजी नहीं होनी चाहिए. अगर सरकार CJP के प्रतिनिधियों से मिलना चाहती है तो उनकी मांगों पर ठोस बातचीत करनी होगी. सरकार को या तो उनकी कुछ मांगें माननी होंगी या फिर यह स्पष्ट करना होगा कि उनकी मांगों को कितने दिनों में पूरा किया जाएगा. बातचीत के नाम पर उनका समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए.'

Advertisement

इसके अलावा सीजेपी के ही नेता सौरव दास ने कहा कि सरकार को अपना अहंकार छोड़कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के पास जाना चाहिए. उन्हें जंतर-मंतर या किसी निष्पक्ष जगह पर आकर बातचीत करनी चाहिए. इस तरह का अहंकार देश और दिल्ली व पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे लाखों लोगों के बीच अच्छा संदेश नहीं देता है.

सरकार ने भेजे चार प्रस्ताव

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP के साथ बातचीत को लेकर सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दिन दोपहर से अब तक CJP के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव भेजे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं से बातचीत के लिए लगातार तैयार है और सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए यह एक खुला निमंत्रण है.प्रदर्शन कर रहे युवा अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय बातचीत के लिए आ सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, बातचीत जेपी नड्डा के कार्यालय या उनके आवास पर हो सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के स्थान को लेकर प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बना रही है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वह खुद बातचीत के लिए मौजूद रहेंगे. बातचीत के जरिए धीरे-धीरे समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. उन्होंने इसे छात्रों के हित में सरकार की ओर से उठाए जा रहे लगातार कदमों का हिस्सा बताया और प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की.

Advertisement

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हां, हम तैयार हैं. हमारे आवास या आधिकारिक कार्यालय में आइए.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »