दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, हिन्दू-मुस्लिम हर वर्ग के लोग हुए शामिल

चर्च में कई बच्चे सैंटा वाली टोपी पहन कर क्रिसमस यहां आए. ये टोपी बच्चों को ख़ासा प्रभावित करती है. कुछ ऐसे भी लोग है जो ईसाई नहीं थे लेकिन फिर भी वो हमेशा यहां आते हैं. कोई  अपने परिवार के साथ यहां पहुंचा तो कोई अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए चर्च आया हुआ था.

Advertisement
दिल्ली की एक चर्च का नजारा दिल्ली की एक चर्च का नजारा

शुभम गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:46 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया गया. दिल्ली के हर चर्च को बेहद ख़ूबसूरत तरीक़े से सजाया गया है. आज दिल्ली के कनोट प्लेस स्थित चर्च में भी हज़ारों लोग क्रिसमस के समारोह में शामिल हुए.

दिल्ली के चर्च में ख़ास बात ये थी की यहां हर समुदाय के लोग क्रिसमस मनाने पहुंचे. हर कोई था. चर्च में की गई लाइटिंग आकर्षक का सबसे बड़ा केंद्र रही. आज के दिन के लिए चर्च को खास तौर पर सजाया गया है और लोग यहां बड़ी संख्या में प्रार्थना के लिए आए हुए थे. क्रिसमस मनाने चर्च आईं चारु का कहना है कि वो हमेशा ही यहां आती हैं और मोमबत्तिया जलाकर प्रार्थना करती हैं.

Advertisement

सैंटा की टोपी पहने दिखे बच्चे

चर्च में कई बच्चे पहन कर क्रिसमस यहां आए. ये टोपी बच्चों को ख़ासा प्रभावित करती है. कुछ ऐसे भी लोग है जो ईसाई नहीं थे लेकिन फिर भी वो हमेशा यहां आते हैं. कोई  अपने परिवार के साथ यहां पहुंचा तो कोई अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए चर्च आया हुआ था. कुछ लोग ऐसे भी है जो दिल्ली के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिर भी ख़ास तौर पर क्रिसमस के दिन यहां पहुंचे.

मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद

कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग भी आज यहां चॉकलेट बांटते दिखे. उनका कहना है कि इस दुनिया में सबसे बड़ा मज़हब इंसानियत है, इसीलिए वो यहां आते हैं. यहां आकर गरीब बच्चों को कपड़े और चॉकलेट देते हैं और ख़ुशियां बांटते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »