अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा पर किया 10 करोड़ का मानहानि केस, यौन शोषण का लगाया था आरोप

सुप्रिया श्रीनेत ने अमित मालवीय की भूमिका के बारे में कहा कि जब तक वह अपने मौजूदा पद से हट नहीं जाते, निष्पक्ष जांच करना असंभव होगा. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज हम अमित मालवीय को उनके पद से तुरंत हटाने की मांग करते हैं. यह एक अत्यंत प्रभावशाली पद है.

Advertisement
अमित मालवीय-फाइल फोटो अमित मालवीय-फाइल फोटो

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2024,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

शांतनु सिन्हा नामक एक व्यक्ति ने बीजेपी IT सेल के हेड अमित मालवीय पर महिलाओं के यौन शोषण में "संलिप्त" होने का आरोप लगाया. आरोप के कुछ दिनों बाद अमित मालवीय ने सोमवार को शांतनु सिन्हा पर मानहानि के आरोप में 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया. कानूनी नोटिस में मालवीय ने कहा कि आरोप "झूठे और अपमानजनक" हैं, इसे सोशल मीडिया से हटाया जाए.

Advertisement

नोटिस में लिखा है, 'आरोपों का स्वरूप बेहद आपत्तिजनक है, क्योंकि वे (शांतनु सिन्हा) मेरे मुवक्किल (अमित मालवीय) की ओर से कथित तौर पर किए गए यौन दुराचार का झूठा आरोप लगाते हैं. यह मेरे मुवक्किल की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए अच्छा नहीं है, जो अपने प्रोफेशनल प्रोफ़ाइल के आधार पर एक सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं.'

सोशल मीडिया पोस्ट में सिन्हा ने मालवीय पर पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने की जांच की मांग
इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा से मालवीय के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की. महिलाओं के लिए न्याय पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'भाजपा नेता राहुल सिन्हा के रिश्तेदार आरएसएस सदस्य शांतनु सिन्हा ने कहा है कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय नापाक गतिविधियों में लिप्त हैं. वह महिलाओं का यौन शोषण करते हैं. ऐसा सिर्फ 5 स्टार होटलों में ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यालयों में भी किया है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'हम भाजपा से एक चीज की मांग करते हैं, महिलाओं के लिए न्याय. प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के 24 घंटे से भी कम समय में भाजपा के एक प्रमुख व्यक्ति, आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं.' 

सुप्रिया श्रीनेत ने अमित मालवीय की भूमिका के बारे में कहा कि जब तक वह अपने मौजूदा पद से हट नहीं जाते, निष्पक्ष जांच करना असंभव होगा. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज हम अमित मालवीय को उनके पद से तुरंत हटाने की मांग करते हैं. यह एक अत्यंत प्रभावशाली पद है.

अमित मालवीय के वकील को धमकाने का आरोप
ऐसे आरोप लगाया है कि शांतनु सिन्हा के वकील ने अमित मालवीय की ओर से कानूनी नोटिस भेजने वाले अभिजीत उपाध्याय को धमकाया है. इस मामले में बार काउंसिल को औपचारिक शिकायत भेजी गई है. एफआईआर भी दर्ज की गई है. शिकायत में कहा गया है कि कॉल और एसएमएस पर धमकियां दी गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »