दिल्ली: AAP का बीजेपी पर निशाना- जिसने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी, ऐसे पार्षद को महापौर बना दिया

AAP के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिसको जेल भेजने के लिए कहा था और जिसने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी ऐसे पार्षद को भाजपा ने महापौर बना दिया है.

Advertisement
AAP नेता सौरभ भारद्वाज. (फाइल फोटो) AAP नेता सौरभ भारद्वाज. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST
  • दिल्ली को लूटने की तैयारी कर रही है बीजेपी- AAP
  • बीजेपी पार्षदों को लेकर AAP ने उठाए सवाल

पार्षद मुकेश सुर्यान को भाजपा ने साउथ एमसीडी का महापौर नियुक्त किया है जिसे लेकर आम आदमी पार्टी भड़क गई है. आम आदमी पार्टी ने इस मसले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. AAP के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिसको जेल भेजने के लिए कहा था और जिसने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी ऐसे पार्षद को भाजपा ने महापौर बना दिया है. अधिकारियों को धमकाने और सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने वाले पार्षद मुकेश सुर्यान को भाजपा ने साउथ एमसीडी का महापौर नियुक्त किया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि साउथ एमसीडी में भाजपा के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत की संपत्ति भी पिछले तीन साल में कई गुना बढ़ी है.  2019-20 में इन्होंने जो 3/1 साउथ एमसीडी के अंतर्गत रिटर्न फाइल की है, उसके अनुसार इन्होंने मात्र दो साल के अंदर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है. भाजपा के इन पार्षद का यह हाल है. मात्र दो साल के अंदर इनके पास जो कैश था, वह भी दोगुना हो गया और उसकी प्रॉपर्टी तीन गुनी हो गई है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली को जितना लूटा जा सकता है, उतना लूटने की दिल्ली भाजपा में तैयारी चल रही है. आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि क्या दिल्ली भाजपा अपने भ्रष्ट पार्षदों को सस्पेंड करेगी? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कई दिनों से हम लोग दिल्ली नगर निगमों के अंदर भाजपा के पार्षदों के बारे में और नगर निगमों के अंदर भाजपा की जो सरकार चल रही है, उसके के बारे में बता रहे हैं. 

Advertisement

इसपर भी क्लिक करें- वैक्सीनेशन पर कांग्रेस का आरोप- प्राइवेट हॉस्पिटल में टीका लगवाने के लिए लोगों को मजबूर कर रही दिल्ली सरकार

AAP नेता ने कहा कि हमने कई पार्षदों के बारे में खुलासे किए कि किस तरह से ये भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं. उस समय एक बेनिफिट ऑफ डाउट पार्टी को जाता है कि पार्टी ने किसी को टिकट दिया और वह जीत कर पार्षद बन गया लेकिन वह भ्रष्टाचारी है, तो पार्टी किसी के अंदर यह झांक कर नहीं देख सकती है कि वह भ्रष्टाचारी था और उन्होंने उसको टिकट दिया लेकिन आज हम मीडिया के माध्यम से दिल्ली की जनता के सामने यह खुलासा कर रहे हैं कि किस तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए पार्षदों को भाजपा नेता सदन बना रही है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि इतने सारे पार्षदों में से भाजपा को सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी पार्षद ही दिखाई दिए कि उनको इतने बड़े पदों पर नियुक्त किया जा रहा है. जाहिर सी बात है कि एमसीडी के चुनाव आ रहे हैं, तो चुनाव के लिए पैसा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी भाजपा ने अब इन नेताओं को सौंपी है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »