झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल! संदीप कुमार ने खुद दिया था इस्तीफा

'आज तक' के पास महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप कुमार का वो त्याग पत्र है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा था.

Advertisement
AAP विधायक संदीप कुमार AAP विधायक संदीप कुमार

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सामने आने के 30 मिनट में अंदर उन्होंने कार्रवाई की और कुमार को मंत्री पद से हटा दिया. लेकिन हाल में एक ऐसी चिट्ठी सामने आई है, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री के दावों की पोल खोलती है.

'आज तक' के पास महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप कुमार का वो त्याग पत्र है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा था. बीते 31 अगस्त को आपत्तिजनक सीडी के सुर्ख‍ियों में आने के बाद संदीप कुमार ने अरविंद केजरीवाल को भेजे पत्र में लिखा था, 'माननीय मुख्यमंत्री जी, मुझे न्यूज के माध्यम से खबर पता लगी, जिसमें मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है. मामले की निष्पक्ष जांच होने तक मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं.'

Advertisement

...और क्या लिखा गया चिट्ठी में
चिट्ठी में संदीप कुमार ने आगे लिखा है, 'मुझे पूरा यकीन है कि यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र है. मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है. मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपने मंत्री पद से त्याग पत्र दे रहा हूं.'

जाहिर है इस चिट्ठी के बाद अब सवाल ये उठता है कि जब खबर देखने के बाद संदीप कुमार ने खुद अपना त्याग पत्र मुख्यमंत्री को दे दिया था, तो आम आदमी पार्टी के नेताओं ने क्यों कहा कि उन्होंने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए कुमार को मंत्री पद से हटाया?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »