नोटबंदी से नुकसान के बावजूद व्यापारियों ने AAP को दिया 1 करोड़ से ज्यादा का चंदा

आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग ने शनिवार को दिल्ली के कान्स्टीट्यूशन क्लब में एक फंड रेजिंग डिनर का आयोजन किया. जिसमें दिल्ली के 400 से ज्यादा व्यापारियों ने हिस्सा लिया. 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा के साथ-साथ दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए फंड रेजिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

Advertisement
फंड रेजिंग डिनर का आयोजन किया गया फंड रेजिंग डिनर का आयोजन किया गया

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:26 AM IST

आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग ने शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक फंड रेजिंग डिनर का आयोजन किया. जिसमें दिल्ली के 400 से ज्यादा व्यापारियों ने हिस्सा लिया. 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा के साथ-साथ दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए फंड रेजिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

Advertisement

आप ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद के तरफ से फंड देने की डिमांड की जा रही थी. 400 से ज्यादा व्यापारियों ने डिनर पार्टी में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हमने अमाउंट फिक्स नहीं किया था. जैसा कि पिछली बार एक प्लेट पर 20 हजार रुपये फिक्स किया गया था. 1 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का फंड अलग-अलग व्यापारियों ने दिया है. नोटबंदी के बावजूद दिल्ली के व्यापारियों ने दिया है. जिससे 1 करोड़ से ज्यादा का फंड इकट्ठा होने की उम्मीद है.

आजादपुर मंडी में व्यापार करने वाले विजेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें से बहुत उम्मीद है. इसलिए उन्होंने 51 हजार रुपये का फंड पार्टी को दिया है. जबकि इससे पहले वो विधानसभा और लोकसभा चुनाव के वक़्त भी पार्टी को फंड दे चुके हैं. बवाना में फैक्ट्री चलाने वाले राजीव जैन ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को 21 हजार का फंड दिया है. राजीव का कहना है कि नोटबंदी से व्यपारियों को काफी नुकसान हुआ है और उन्हें अब सिर्फ आम आदमी पार्टी से उम्मीद है.

Advertisement

इस कार्यक्रम में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, उद्योग मंत्री सतेन्दर जैन के अलावा पार्टी के कई विधायक भी शामिल हुए. आपको बता दें कि आप ट्रेड विंग इस तरह के फंड रेजिंग डिनर/लंच लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भी कर चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »