आशीष खेतान को धमकी, तुम्हारे जैसे दुर्जन हिंदू राष्ट्र में मृत्यु दंड के पात्र

आम आदमी पार्टी नेता आशीष खेतान को जान से मारने की धमकी मिली है. खेतान ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें धमकी भरा खत मिला है.

Advertisement
आम आदमी पार्टी नेता आशीष खेतान आम आदमी पार्टी नेता आशीष खेतान

सुरभि गुप्ता / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान को खत के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. AAP नेता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. खत में लिखा गया है कि 'खेतान की मृत्यु निकट है. तुम्हारे जैसे दुर्जन हिंदू राष्ट्र में मृत्यु दंड के पात्र हैं और यह कार्य ईश्वर के इच्छा से बहुत जल्द ही संपन्न होगा'. AAP नेता ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें ऐसी चिट्ठी भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Advertisement

खेतान ने इस धमकी भरे खत को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पास शिकायती तौर पर भेजा है. AAP नेता ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से डर का माहौल बढ़ता जा रहा है. पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों और नागरिकों को दक्षिणपंथी बलों द्वारा डराया और धमकाया जा रहा है. कई स्वतंत्र सोच वाले लोगों की हत्याएं भी हुई हैं.

ने कहा कि पुलिस हमेशा मूक बधिर बनी रही, जिससे ऐसे लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा मिलता है. आशीष खेतान ने ट्विटर पर धमकी वाली चिट्ठी पोस्ट करते हुए गृहमंत्री से स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की उम्मीद जताई है.

के मुताबिक सत्ताधारी दल या उनसे जुड़ी संस्था के खिलाफ आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है. इन ताकतों पर अंकुश लगाने की बजाए बढ़ावा दिया जा रहा है. खेतान ने बताया कि इसके पीछे जो ताकतें हैं वो पहले धमकाते हैं और फिर मारते हैं. धमकी मिलने के बाद भी AAP नेता ने सुरक्षा नहीं मांगी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »