दिल्ली में यमुना सफाई अभियान तेज, मंत्री प्रवेश वर्मा का दावा – 10 दिन में 1300 मीट्रिक टन कचरा हटाया

मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में यमुना की सफाई अभियान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बीते 10 दिनों में यमुना नदी से 1300 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया. यमुना की सफाई के लिए बीजेपी सरकार के पास पैसे और पैशन दोनों है.

Advertisement
दिल्ली सरकार में  मंत्री प्रवेश वर्मा (सोशल मीडिया) दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा (सोशल मीडिया)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने का बाद यमुना नदी के सफाई का काम जोरों शोरों से जारी है. दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को यमुना की सफाई अभियान का बोट क्लब से सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ छठ घाट तक निरीक्षण किया और दावा किया कि बीते 10 दिनों में नदी से 1300 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया. 

प्रवेश वर्मा ने कहा कि 2023 में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा था. जिसकी मुख्य वजह फ्लडगेट्स का बंद पड़ा रहना था. लेकिन, अब आगे से बाढ़ का कोई खतरा नहीं होगा. फ्लडगेट्स की मरम्मत कर दी गई और साथ-साथ इसे ऊंचा कर दिया गया. 

Advertisement

यमुना रिवर फ्रंट बनाएगी डीडीए

प्रवेश वर्मा ने दोहराया कि दिल्ली के बीजेपी सरकार का संकल्प है कि वह यमुना को पूरी तरह साफ और पुनर्जीवित करना. डीडीए यमुना के किनारों को पुनर्स्थापित करेगा. साथ ही डीडीए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को शुरू करेगा. नदी को साफ करके यहां डीडीए यमुना रिवर फ्रंट बनाएगी. 
 


पूर्व सीएम पर लगाए ये आरोप

प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि पिछली सरकार बीते 10 सालों में यमुना की सफाई करने के लिए कोई काम नहीं की. यहां तक कि कागजों पर भी सरकार ने कुछ नहीं किया. पिछली सरकार को यमुना की सफाई की जरूरत ही महसूस नहीं हुई. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कर सकेंगे क्रूज की सवारी! यमुना नदी में 8 KM का होगा रूट, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

नदी को गंदा होने से कैसे रोकेगी सरकार?

Advertisement

प्रवेश वर्मा ने बताया कि नदी में गंदगी गिराने वाले 18 बड़े नालों के लिए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए जाएंगे. मौजूदा प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जाएगी. सभी नए एसटीपी प्लांट का निर्माण अगले दो सालों में पूरा कर लिया जाएगा. लोगों के शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »