रायपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, एक का शव मिला, थर्माकोल पर तैरने की कर रहे थे कोशिश

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तालाब पर नहाने गए चार बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ ने बच्चों के शव की तलाश शुरू की, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, दूसरे की तलाश की जा रही है.

Advertisement
दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत. (Representational image) दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत. (Representational image)

महेंद्र नामदेव

  • रायपुर,
  • 26 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. बताया जा रहा है कि बच्चे थर्माकोल की सीट पर बैठकर तैरने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान वे पानी में डूब गए, जिससे यह हादसा हो गया. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और NDRF की टीम पहुंची. एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, माना बस्ती इलाके में स्थित तालाब में बच्चे नहाने गए थे. नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में जाने लगे और वे डूब गए. इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई. लोगों ने देखा तो घटना का जानकारी पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने बच्चों के शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. तालाब में डूबे दो बच्चों में से एक का शव NDRF ने बरामद कर लिया है. वहीं दूसरे बच्चे की खोजबीन जारी है.

एएसपी बोले- थर्माकोल पर तैरने की कोशिश कर रहे थे बच्चे

इस संबंध में ASP नीरज चंद्राकर ने बताया कि रायपुर की माना बस्ती के पास एक तालाब है. वहां चार बच्चे नहाने के लिए गए थे. सभी बच्चे थर्माकोल की सीट पर तैरने की कोशिश करने लगे. इस दौरान 2 बच्चे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई. एक बच्चे का शव निकाल लिया गया है. वहीं दूसरे बच्चे की तलाश के लिए NDRF और पुलिस की टीम जुटी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »