छत्तीसगढ़: बुजु्र्ग पिता ने की शराब पार्टी, गुस्साए बेटे ने कर दी हत्या

रायपुर के तिल्दा में एक बेटे ने शराब पार्टी से परेशान होकर अपने 70 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. विवाद के दौरान बेटे ने लकड़ी से हमला किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
बेटे ने की पिता की हत्या. (Photo: Screengrab) बेटे ने की पिता की हत्या. (Photo: Screengrab)

महेंद्र नामदेव

  • रायपुर,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की उनके ही बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान संतु कोठरी के रूप में हुई है, जो रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी थे. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार संतु कोठरी शराब पीने के आदी थे और अक्सर घर में लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करते थे. इसी आदत से उनका बेटा बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू काफी परेशान रहता था. पिता और बेटे के बीच इस बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था.

Advertisement

घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखी लकड़ी से अपने पिता पर हमला कर दिया. उसने पिता के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर बेरहमी से वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर में ही रखा और किसी को तुरंत इसकी जानकारी नहीं दी. बाद में वार्ड पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे बीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय स्थिति कितनी गंभीर थी.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और शराब की लत से होने वाले गंभीर परिणामों को उजागर किया है. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »