मां की डांट से नाराज छात्रा ने की खुदकुशी

संगीता सुबह स्कूल टाइम में अपने घर के बाहर खेल रही थी. जब उसकी मां ने उसे डाटा और स्कूल जाने के लिए कहा. संगीता ने अपनी मां को बताया की स्कूल में शिक्षकों की हड़ताल चल रही है जिसके चलते पढ़ाई नहीं हो रही है.

Advertisement
मां की डांट से नाराज छात्रा ने की खुदकुशी मां की डांट से नाराज छात्रा ने की खुदकुशी

सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 22 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

मां की डांट बेटी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बासीखाई गांव की है. पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की का नाम संगीता कुमार है. जो कक्षा पांचवी की छात्रा थी.

संगीता सुबह स्कूल टाइम में अपने घर के बाहर खेल रही थी. जब उसकी जाने के लिए कहा. संगीता ने अपनी मां को बताया की स्कूल में शिक्षकों की हड़ताल चल रही है जिसके चलते पढ़ाई नहीं हो रही है. जिसके बाद संगीता की मां ने उसे फिर फटकार लगाई और स्कूल जाने को कहा. उस वक्त तो संगीता जैसे-तैसे मां की डांट सुनकर स्कूल चली गई.

Advertisement

लेकिन हड़ताल के चलते स्कूल में शिक्षक ना होने की वजह से जल्दी ही घर लौट आई. लेकिन वो अपनी मां के डाटने से इस कदर नाराज थी कि उसने गुस्से में आकर घर का दरवाजा बंद किया, फिर फांसी लगाकर .  मां उस वक्त घर पर नहीं थी, जब मां घर लौटी तो बेटी को फांसी पर झूलता हुआ पाया.

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और के लिए भिजवाया. घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस इस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. इधर इस घटना के बाद संगीता की मां की हालत बेहद खराब है. उसने सोचा भी नहीं था कि एक डांट के बाद उसकी बेटी हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement