छत्तीसगढ़: पति की मौत के 10 साल बाद विधवा पर टूटा रिश्तों का भरोसा, दो देवरों ने किया रेप

छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने रिश्ते के दो देवरों पर अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. पति की मौत के बाद अकेले रह रही महिला ने लंबे समय तक न्याय के लिए प्रयास किया, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ.

Advertisement
महिला के साथ रेप. (Photo: Representational) महिला के साथ रेप. (Photo: Representational)

राकेश मिश्रा पेंड्रा

  • गौरेला,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पीड़िता ने अपने रिश्ते में लगने वाले दो देवरों पर अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था. पति की मौत के बाद वह अकेले रह रही थी. आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर रिश्ते में लगने वाले दो अलग-अलग देवरों ने अलग-अलग मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement

पीड़िता ने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने और मामला दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में उसे सफलता नहीं मिली. बताया गया कि पहली शिकायत के बाद महिला कुछ समय के लिए बाहर चली गई थी. इस दौरान पुलिस उससे संपर्क नहीं कर पाई थी. बाद में महिला के वापस लौटने और पुलिस से दोबारा संपर्क करने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी.

लंबे इंतजार के बाद दर्ज हुई दो एफआईआर

महिला की शिकायत मिलने के बाद गौरेला पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं. पहले मामले में एक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है. अन्य मामले में भी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी तेज कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »