छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के इंद्रा मार्केट में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. शहर के बीच मार्केट में एक आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने जलाराम लॉज में छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया. कार्रवाई के दौरान मौके से 3 युवतियां और 3 ग्राहकों को गिरफ्तारी की गई है. पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में विजय गुजराती, नारायण देशमुख, तमाशा साहू को पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत अपराध दर्ज किया है.
रेड में 80 कन्डोम पैकेट बरामद
पुलिस ने रेड करते हुए 80 कन्डोम पैकेट, 4 मोबाइल, व 20 हजार नकद के साथ आपति जनक समान जप्त किया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि जिस परिसर में कार्रवाई की गई, उसके नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान संचालित होती थी, जबकि ऊपर बने लॉज में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था.
खास लोगों को मिलती थी लॉज में एंट्री
कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम तीन वाहनों में इंद्रा मार्केट पहुंची. इसके बाद जलाराम लॉज को चारों ओर से घेरकर अंदर जांच शुरू की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए. स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के लोगों को इस गतिविधि की जानकारी थी. हालांकि, यहां हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था. जांच में सामने आया है कि केवल पुराने और पहचान वाले ग्राहकों को ही अंदर आने की अनुमति मिलती थी. जिन लोगों के मोबाइल नंबर पहले से सेव रहते थे, उन्हें ही एंट्री दी जाती थी.
पुलिस को जब इस पूरे मामले की भनक लगी, तो टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमार कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. इन्हें जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पकड़े गए तीन युवतियां और तीन ग्राहक
पुलिस ने दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसीसीयू और दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है. मामले में पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है.
मुखबिर की सूचना पर रेड
सी. एस. पी. दुर्ग ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि जलराम लॉज इंद्रा मार्केट मे अवेध तरीके से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर दुर्ग कोतवाली व क्राइम की टीम ने रेड की. मौके पर से संचालक विजय गुजराती को हिरासत में लिया गया है, उसके अलावा दो पुरुष व तीन युवती मिले हैं. उनको पुलिस हिरासत में लिया गया है. लॉज 15 से 20 साल से संचालन कर रहा है और यहां देह व्यापार 5 माह से हो रहा था.
रघुनंदन पंडा