दो बाइक जलाईं, फिर पेट्रोल पंप का नोजल जलाने पहुंचा युवक, CCTV में कैद खौफनाक हरकत

धमतरी जिले के मेघा गांव में एक पेट्रोल पंप पर युवक ने पहले कर्मचारियों से गाली गलौज की और करीब दो घंटे बाद लौटकर दो बाइकों में आग लगा दी. इसके बाद उसने पेट्रोल पंप के नोजल में माचिस से आग लगाने की कोशिश की. कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है.

Advertisement
पेट्रोल डालकर कर्मचारियों की दो बाइकों में लगा दी आग. (Photo: Screengrab) पेट्रोल डालकर कर्मचारियों की दो बाइकों में लगा दी आग. (Photo: Screengrab)

देवेंद्र मिश्रा

  • धमतरी,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर एक संदिग्ध युवक ने जमकर हंगामा किया. पहले उसने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाली गलौज की और विवाद के बाद वहां से चला गया. उस समय शायद कर्मचारियों को अंदाजा भी नहीं था कि युवक कुछ देर बाद फिर लौटेगा और पेट्रोल पंप पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करेगा. करीब दो घंटे बाद वही युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा. इस बार उसके हाथ में माचिस थी और उसके निशाने पर पेट्रोल पंप की दो बाइक और नोजल था.

Advertisement

बताया गया है कि देर रात करीब 11.30 बजे एक युवक माता रानी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर पहुंचा था. वहां उसने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद किया और गाली गलौज करने लगा. कुछ देर तक हंगामा करने के बाद युवक वहां से चला गया. इसके करीब दो घंटे बाद रात लगभग 1.30 बजे वही युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा. इस बार उसने पेट्रोल पंप पर खड़ी कर्मचारियों की दो बाइकों को निशाना बनाया.

पेट्रोल डालकर दोनों बाइकों में लगाई आग

पेट्रोल पंप पर लौटने के बाद युवक ने पहले कर्मचारियों की दो बाइकों पर पेट्रोल डाला. इसके बाद उसने दोनों बाइकों में आग लगा दी. आग लगते ही दोनों बाइक धू-धूकर जलने लगीं और देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं. युवक यहीं नहीं रुका. दो बाइकों में आग लगाने के बाद वह पेट्रोल पंप की डिस्पेंसरी यूनिट के पास पहुंच गया. इसके बाद उसने पेट्रोल पंप के नोजल में माचिस से आग लगाने की कोशिश की.

Advertisement

पेट्रोल पंप के नोजल में आग लगाने की कोशिश से वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को रोकने का प्रयास किया. गनीमत रही कि युवक नोजल में आग लगाने में कामयाब नहीं हो सका. अगर नोजल में आग लग जाती तो पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो सकता था. पेट्रोल पंप पर आग फैलने की स्थिति में हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे.

जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार हो गया. युवक की पूरी हरकत पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. CCTV फुटेज में युवक के पेट्रोल पंप पर पहुंचने, कर्मचारियों से विवाद करने और बाद में दोबारा लौटकर बाइकों में आग लगाने की घटना कैद हुई है. इसके अलावा नोजल में माचिस से आग लगाने की कोशिश भी CCTV में दिखाई दी है.

पुलिस में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत

घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने मगरलोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है. पुलिस अब CCTV में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल युवक वारदात के बाद मौके से फरार है.

Advertisement

इस पूरी घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर युवक की पेट्रोल पंप कर्मचारियों से क्या दुश्मनी थी. पहले कर्मचारियों से गाली गलौज और विवाद, फिर करीब दो घंटे बाद वापस लौटना और दो बाइकों में आग लगाने के बाद नोजल में आग लगाने की कोशिश करना कई सवाल खड़े करता है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है. पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »