छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है. रविवार को सुरक्षा बलों को नक्सलियों के एक जंगल में छिपे होने की जानकारी लगी थी. जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई.

Advertisement
नारायणपुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर. (Photo: Representational ) नारायणपुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • नारायणपुर,
  • 22 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से सटे अबूझमाड़ इलाके के एक जंगल में सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम तलाशी अभियान पर थी.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था. घटनास्थल से एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 248 नक्सली मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अमित शाह की डेडलाइन, फिर एनकाउंटर, सरेंडर और सफाया... 'सीजफायर' ऑफर के लिए ऐसे मजबूर हुए नक्सली

इनमें से 219 नक्सली बस्तर संभाग (जिसमें सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य नक्सली रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी है मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

Advertisement

पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को राज्य के गरियाबंद जिले में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य मॉडम बालकृष्ण सहित दस नक्सली मारे गए थे. पुलिस की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »