शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में शामिल होकर बलौदा लौट रहे थे. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

Advertisement
 छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई.

दुर्गेश यादव

  • जांजगीर-चांपा,
  • 10 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शादी से लौट रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन और दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. कार रामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही थी. घटना मुलमुला थाना के पकरिया जंगल की है. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना इमरजेंसी सर्विस डायल 112 को दी. 

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. डायल 112 एंबुलेंस उन्हें लेकर रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में शामिल होकर बलौदा लौट रहे थे. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

दूल्हा-दुल्हन के परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. जहां कल तक शहनाइयों की गूंज, रिश्तेदारों-नातेदारों की चहल-पहल थी वहां कुछ घंटों में ही सन्नाटा पसर गया. बलौदा निवासी शुभम सोनी और शिवरीनारायण की रहने वाली नेहा शनिवार रात ही परिणय सूत्र में बंधे थे. शुभम रविवार सुबह दुल्हन की विदाई कराकर कार से अपने घर लौट रहा था. गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन के अलावा परिवार के तीन और सदस्य बैठे थे.

Advertisement

सुबह 5 बजे के करीब पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास  सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए. टक्कर की आवाज सुनकर लोग हादसे वाली जगह की ओर दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की. पुलिस को सूचना दी गई, जिसने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »