बिहार: भतीजे का दोनों हाथ काटकर ले गया चाचा, इस बात पर हुआ था झगड़ा

बिहार के नालंदा में जमीन विवाद होने के बाद एक चाचा ने अपने भतीजे के दोनों हाथ काट दिए. इतना ही नहीं आरोपी चाचा कटे हुए हाथों को लेकर फरार भी हो गया. फिलहाल पीड़ित युवक का पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर पहले झगड़ा हुआ था जिसके बाद हमला किया गया.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है. यह सांकेतिक तस्वीर है.

रंजीत कुमार सिंह

  • नालंदा,
  • 19 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

बिहार के नालंदा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में शनिवार की रात चाचा ने भतीजे के दोनों हाथ काट दिए. इतना ही नहीं कटे हुए हाथों को लेकर आरोपी चाचा मौके से फरार भी हो गया.

जानकारी के मुताबिक पहले हुए विवाद को लेकर चाचा ने भतीजा के दोनों हाथ काट दिए और उसे लेकर फरार हो गया. परिजन जख्मी रामप्रवेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.

Advertisement

शुरुआती इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पीड़ित की उम्र करीब 45 साल है. वारदात को अंजाम देकर आरोपी चाचा अवधेश यादव भाग निकला. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि चाचा का अपने भाई और भतीजे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों परिवार के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. इसके बाद शनिवार की शाम आरोपी चाचा अपने कुछ लोगों के साथ भतीजे के पास पहुंचा और उस पर हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए. पीड़ित युवक का अभी पटना में इलाज चल रहा है और उसकी जान बच गई है.

चार महीने पहले भी हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि अभी चार महीने पहले भी चाचा-भतीजे के बीच धान की फसल को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान भतीजे ने भी चाचा पर हमला कर दिया था. इस मामले को लेकर चाचा अवधेश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement

चाचा की शिकायत पर भतीजे राम प्रवेश यादव को जेल भी जाना पड़ा था. जेल से छूटकर आने के बाद भी उनके बीच अक्सर विवाद होता था. इसके बाद जब शनिवार को भतीजा राम प्रवेश यादव अकेला था तो चाचा अवधेश यादव को बदला लेने का मौका मिल गया और उसने भतीजे के दोनों हाथ काट दिए.

इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पूर्व के विवाद में चाचा ने घटना को अंजाम दिया है. परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »