तेजस्वी ने कहा-मिट्टी घोटाले पर गुमराह कर रहे हैं सुशील मोदी, पूछे 15 सवाल

तेजस्वी यादव के मॉल की मिट्टी से पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी की भराई में घोटाले को लेकर निगरानी जांच का आदेश दिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि मिट्टी घोटाले के मामले में सुशील कुमार मोदी जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्‍होंने सुशील कुमार मोदी से मिट्टी घोटाले की जांच निगरानी को लेकर 15 सवाल दागे हैं.

गौरतलब है कि राज्‍य के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी वन एवं पर्यावरण मंत्री भी है. तेजस्वी यादव के मॉल की मिट्टी से पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी की भराई में घोटाले को लेकर निगरानी जांच का आदेश दिया गया है.

Advertisement

जब तेजस्वी यादव के मॉल की मिट्टी से उद्यान में भराई की जा रही थी, उस समय वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव थे. अब तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि सुशील कुमार मोदी जनता को गुमराह कर रहें हैं. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से 15 सवाल किए हैं.

दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रेस कन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव से कई सवाल पूछे हैं उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दे है जिस पर जांच नही की गई है और उसी की जांच के लिए निगरानी को जिम्मेदारी सौपी गई है.

ये हैं तेजस्‍वी के 15 सवाल

1. मुख्य सचिव ने आपके तथाकथित मिट्टी घोटाले के सभी आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया था. अब भी वही मुख्य सचिव है. क्या आपको वर्तमान मुख्य सचिव की क़ाबिलियत पर भरोसा नहीं है?

Advertisement

2. आपके अधीन विभाग में जब आपको यह पता लगा कि इस मामले में कुछ नहीं है तो आप निगरानी को सौंपने का ढोंग रच रहे है या नहीं?

3. वो सभी अधिकारी जिन्होंने पूर्व में जांच रिपोर्ट सौंपी थी, क्या आप उनको डरा-धमका कर ग़लत रिपोर्ट लिखवाना चाहते हैं. क़ानून है कि नहीं. अधिकारी जानते हैं कि इसमें किसी विभागीय मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती. क्या आप अपनी निम्न राजनीति के चक्कर में उन्हें फंसाना चाहते हैं?

4. आपके वन एवं पर्यावरण विभाग के पूर्व के कार्यकाल में बिना टेंडर के 175 करोड़ से ज़्यादा के जो कार्य हुए, उन पर आपकी जानकारी और सिट्टी-पिट्टी कहां गुम हो जाती है? आप उस वक़्त ग़लत थे या अब हैं?

5. आप ज्यादा ज्ञानी और खोजी बनते हैं, ज़रा ये बताएं कि क्या किसी विभागीय मंत्री का ऐसे मामलों में हस्तक्षेप होता है?

6. क्या आप घपलेबाजी करते हैं, इसलिए आपका घपलों में ज़्यादा यक़ीन है?

7. आप अपने सगे भाई और बहन को घोटालों में फंसने के बाद दूर का रिश्तेदार क्यों बताते है? ईमानदार है तो सच से डरते क्यों है?

8. आपके साथ सृजन घोटाले में संलिप्त श्रीमती रेखा मोदी जी आपकी बहन हैं या नहीं?

9. अपने भाई राजकुमार मोदी की काले धन को सफ़ेद करने वाली आशियाना होम्ज़ में आपने करोड़ों के फ़्लैट ख़रीदे या नहीं? हां या नहीं?

Advertisement

10. आपने राजकुमार मोदी के नाम पॉवर आफ अटार्नी की या नहीं?

11.  क्या यह सच नहीं कि इन सब नौटंकियों की बदौलत आप अपनी हाईकमान के इशारे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठेंगा दिखा रहे है? उन्हीं के अफ़सरों की जांच रिपोर्ट को धता बता रहे हैं?

12. क्या उस वक़्त के ज़ू निदेशक ने पूरी प्रक्रिया को नियमसंगत और पारदर्शी बताया था? हां या नहीं?

13. क्या झूठ, ढोंग, फ़रेब, अफ़वाह और जुमलेबाज़ी के उस्ताद सुशील मोदी ख़ुद को सच्चा और पूरी दुनिया को बुरा मानते हैं?

14. क्या उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी उपलब्धियों को लेकर आपने कोई प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की है?

15. दिन और रात में कुल मिलाकर अपने भगवान परम पूज्य आदरणीय कितने बार नाम जपते हैं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »