तेज प्रताप ने मारा ऐसा शॉट कि गिर पड़े अधिकारी, नए अंदाज में दिखे लालू के लाल

पटना जू के 50 साल पूरे होने पर राजधानी के हार्डिंग पार्क में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था. जिसमें पटना जू और पटना डिवीजन की टीम के बीच यह मुकाबला हुआ. मुकाबला को पटना डिवीजन की टीम ने 34 रन से जीता.

Advertisement
तेज प्रताप यादव ने खेला क्रिकेट (Screengrab). तेज प्रताप यादव ने खेला क्रिकेट (Screengrab).

अनिकेत कुमार

  • पटना,
  • 06 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तो क्रिकेट खेलते हुए अपने कई बार देखा होगा, लेकिन अब लालू के बड़े लाल और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं. तेज प्रताप यादव जब बल्ला लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरे तो चौके और छक्कों की खूब बारिश कर दी.

पटना जू के अधिकारी गेंदबाजी करते रहें और तेज प्रताप यादव बड़े-बड़े शॉट मारते रहे. तेज प्रताप यादव ने डिफेंस और अटैकिंग दोनों का नजारा दिखाया. तेज प्रताप यादव का यह निराला अंदाज अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कभी भगवान की भक्ति में लीन रहने वाले, तो कभी बांसुरी बजाने वाले तेज प्रताप क्रिकेट के मैदान मे बल्ला भी बड़े जोरों से चलाते हैं.

Advertisement
पटना जू के 50 साल पूरे होने हुआ था मैच.

हार्डिंग पार्क में खेला गया मैच

दरअसल, पटना जू के 50 साल पूरे होने पर राजधानी के हार्डिंग पार्क में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था. जिसमें पटना जू और पटना डिवीजन की टीम के बीच यह मुकाबला हुआ. मुकाबला को पटना डिवीजन की टीम ने 34 रन से जीता. मुकाबला खत्म होने के बाद लालू के बड़े लाल और बिहार सरकार के मंत्री खुद बल्ला लेकर मैदान पर उतर गए.

हार्डिंग पार्क में खेला गया मैच.

पटना जू के अधिकारी ने की बॉलिंग

पटना जू के अधिकारी गेंद लेकर तेज प्रताप यादव के सामने गेंदबाजी करने उतरे. तेज प्रताप यादव ने पहले डिफेंस किया और फिर चौके और छक्के लगा दिए. इस दौरान गेंद को पकड़ने के लिए एक अधिकारी धड़ाम से विकेट के पीछे गिर गए. बैटिंग करने के बाद तेज प्रताप यादव ने आज तक से बातचीत की और कहा कि हम हर जगह छक्का मारते हैं. बचपन में भी क्रिकेट खेला करते थे.

Advertisement

क्रिकेटर रह चुके हैं तेजस्वी यादव

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव के छोटे भाई और बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी राजनीति में आने से पहले एक क्रिकेटर हुआ करते थे. तेजस्वी यादव आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं. राजनीति में आने के बाद भी तेजस्वी यादव कई बार क्रिकेट खेलते देखे गए हैं और अब उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »