ऐश्वर्या के घर हुई मेहंदी की रस्म, इस अंदाज में आए नजर तेजप्रताप

मेहंदी कार्यक्रम के लिए दूल्हा और दुल्हन के बैठने के लिए दो मंच बनाए गए थे. एक मंच पर तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और जीजा के साथ बैठे नजर आए तो वहीं दूसरे मंच पर ऐश्वर्या भी अपनी बहन और सहेलियों के साथ बैठी थीं.

Advertisement
ऐश्वर्या और तेजप्रताप की मेहंदी की तस्वीर ऐश्वर्या और तेजप्रताप की मेहंदी की तस्वीर

परमीता शर्मा / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 10 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:06 AM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है. शादी में अब केवल 2 दिन का वक्त बचा है और ऐसे में दोनों परिवारों में जमकर शादी की तैयारियां चल रही हैं.

इसी क्रम में बुधवार को चंद्रिका राय के सरकारी आवास 5, सर्कुलर रोड पर ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव की मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में तेज प्रताप समेत लालू परिवार की ओर से राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव समेत सभी बेटी और दामाद शामिल हुए. मेहंदी कार्यक्रम के लिए दूल्हा और दुल्हन के बैठने के लिए दो मंच बनाए गए थे. एक अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और जीजा के साथ बैठे नजर आए तो वहीं दूसरे मंच पर ऐश्वर्या भी अपनी बहन और सहेलियों के साथ बैठी थीं.

Advertisement

तेजप्रताप ने जहां सफेद पजामा, नीले रंग का कुर्ता और पीले रंग का नेहरू कोट पहना हुआ था तो वहीं ऐश्वर्या ने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था. आपको बता दें कि हाल ही में तेजप्रताप और ऐश्वर्या की पटना के एक होटल में सगाई हुई थी. 11 मई को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा और उसके बाद 12 मई को शादी होनी है. के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड से बारात 12 मई को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुभ विवाह रात्रि बेला में होगा.

पता हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और तेजप्रताप के पिता लालू प्रसाद यादव को बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन की पैरोल मिल गई है. हालांकि लालू यादव तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »