JDU नेता प्रशांत किशोर का ऐलान- बिहार में नहीं लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून

प्रशांत किशोर यह ऐलान तब कर रहे हैं जब संसद के दोनों सदनों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे पास कराने में बीजेपी की मदद की थी.

Advertisement
जेडीयू नेता प्रशांत किशोर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 12 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

  • नीतीश ने समर्थन देकर दोनों सदनों में कराया था पास
  • JDU नेता प्रशांत किशोर दी CM नीतीश कुमार को चुनौती

नए नागरिकता कानून को लेकर बिहार में जेडीयू नेता प्रशांत किशोर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दे रहे हैं. उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने रविवार को एक ट्वीट करके ऐलान कर दिया है कि बिहार में किसी भी हाल में नया नागरिकता कानून और एनआरसी लागू नहीं होगा.

Advertisement

प्रशांत किशोर का दावा

प्रशांत किशोर यह ऐलान तब कर रहे हैं जब संसद के दोनों सदनों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे पास कराने में बीजेपी की मदद की थी.

ऐसे में प्रशांत किशोर अपने आज के ऐलान से सीधे-सीधे को चुनौती दे रहे हैं. प्रशांत किशोर दावा कर रहे हैं कि बिहार में किसी भी हाल में नया नागरिकता कानून और एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है, 2 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पूरे देश में नया नागरिकता कानून के लागू होने की अधिसूचना जारी कर दी है. केंद्र सरकार बार-बार कह रही है कि केंद्र सरकार के बनाए गए इस नए कानून को सभी राज्यों को भी लागू करना पड़ेगा.

कानून को लागू करने से किया इंकार

Advertisement

हालांकि, विपक्ष शासित प्रदेशों ने इस नए कानून को लागू करने से इंकार कर दिया है. प्रशांत किशोर के इस नए ऐलान से लेकर अब कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है कि क्या नीतीश कुमार बिहार में को लागू करेंगे या नहीं ?

नीतीश कुमार ने इस बिल को संसद में पास करवाया था और अब उनके पार्टी के नेता इसे बिहार में लागू करने से इंकार कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जेडीयू में आखिर कौन बड़ा है प्रशांत किशोर या नीतीश कुमार ?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »