पटना में हत्या की सनसनीखेज वारदात, शख्स ने काट दी महिला की गर्दन

पटना के दानापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दलित बस्ती के रहने वाले एक शख्स की पत्नी की लाश मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजने के साथ ही जांच में जुटी और आरोपी को अरेस्ट किया. 

Advertisement
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस.

मनोज कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 24 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

बिहार में पटना के दानापुर में एक महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई. इससे आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट किया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद की है. बताया जा रहा है कि पैसा के लेनदेन में ये वारदात हुई है.

दानापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दलित बस्ती के रहने वाले लालबाबू राम की पत्नी लालसा देवी की लाश मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजने के साथ ही जांच में जुटी. 

Advertisement

लालसा देवी ने बैंक से ढाई लाख रुपये का लोन लिया था

बताया जा रहा है लालसा देवी ने बैंक से ढाई लाख रुपये का लोन लिया था. इसमें गारंटर आनंदी राम था. बैंक आनंदी राम पर पैसा जमा कराने के लिए दबाव बना रही थी. बार-बार कहने पर लालसा देवी पैसा जमा करने से मुकर जाती थी. इसी को लेकर शुक्रवार को दोनों में विवाद हुआ. 

घर में रखे चाकू से आनंदी राम ने गर्दन पर वार कर दिया

इस दौरान घर में रखे चाकू से आनंदी राम ने लालसा देवी की गर्दन पर वार कर दिया. इससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई. दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आनंदी राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »