पटना में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए हाहाकार, NMCH के सुप्रिटेंडेंट बोले- पद मुक्त कर दे सरकार

NMCH के सुप्रिटेंडेंट ने अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी का जिक्र करते हुए कहा है कि इसके कारण हमेशा दर्जनों संक्रमित मरीजों की जान जाने की संभावना बनी रहती है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 18 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST
  • NMCH के सुप्रिटेंडेंट ने कहा- बनी रहती है मरीजों की मौत की आशंका
  • सुप्रिटेंडेंट के लेटर पर आरजेडी के तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश को घेरा

पटना में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को पत्र लिखकर अपने आपको पद के कार्यभार से मुक्त करने की गुहार लगाई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को लिखे पत्र में डॉक्टर सिंह ने अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी का जिक्र करते हुए कहा है कि इसके कारण हमेशा अस्पताल में इलाज करा रहे दर्जनों संक्रमित मरीजों की जान जाने की संभावना बनी रहती है.

Advertisement

डॉक्टर सिंह ने आगे लिखा है कि उन्हें इस बात की हमेशा आशंका रहती है कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट यानी कि उन पर ही आएगी जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी.

ऐसे हालात में डॉक्टर सिंह ने प्रत्यय अमृत से गुहार लगाई है कि उन्हें मेडिकल सुप्रिटेंडेंट के पद से तुरंत मुक्त कर दिया जाए जिसके लिए वह आजीवन उनके आभारी रहेंगे. पत्र में डॉक्टर सिंह ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को जितनी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है और उसकी जगह पर दूसरे अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है. 

एनएमसीएच के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट के इस पत्र को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर हमला बोला है और कहा कि यह है नीतीश कुमार का छद्म विकास. नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर अपने कार्य प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है. आप बस स्थिति की कल्पना कीजिए.16 वर्षों के मुख्यमंत्री से सवाल जवाब करना मना है. वह 16 क्या... 1600 वर्ष मुख्यमंत्री रहेंगे तब भी अपनी गलती नहीं मानेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »