लालू परिवार ने घर पर, तो नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में छठ पर सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पूजा के तीसरे दिन लालू के घर पर खास बात यह रही कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जो इस पूजा के पहले 2 दिनों में शामिल नहीं हो सके थे, वह भी गुरुवार दोपहर फ्लाइट से पटना पहुंचे और परिवार के साथ इस महापर्व में शामिल हुए.

Advertisement
लालू और नीतीश ने दिया सूर्य को अर्घ्य लालू और नीतीश ने दिया सूर्य को अर्घ्य

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार शाम अपने आवास 10, सर्कुलर रोड स्थित कुंड में भगवान भास्कर को अपने पूरे परिवार के साथ अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्य वासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा कर रही है.

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए दिया जाता है. लालू के घर के अंदर बने कुंड पर राबड़ी देवी समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे. सबसे पहले लालू प्रसाद ने खुद अस्त होते भास्कर को अर्घ्य दिया जिसके बाद तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और अन्य बहनों ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

Advertisement

छठ पूजा के तीसरे दिन लालू के घर पर खास बात यह रही कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जो इस पूजा के पहले 2 दिनों में शामिल नहीं हो सके थे, वह भी गुरुवार दोपहर फ्लाइट से पटना पहुंचे और परिवार के साथ इस महापर्व में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास, 1 अणे मार्ग में अस्तांचलगामी को अर्घ्य अर्पित किया. नीतीश की भाभी और बहन इस बार छठ कर रही हैं.

शुक्रवार की सुबह इस के अंतिम दिन छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे जिसके बाद इस महापर्व की समाप्ति हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »