बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,  हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस और डीआईयू की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. पुलिस ने दो लग्जड़ी कारों से 325 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. साथ ही पुलिस ने सात शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. इसमें हरियाणा के दो बड़े शराब माफिया शामिल हैं. पुलिस ने यह छापेमारी गुप्त सूचना के अदार पर की है.

Advertisement
पुलिस ने बरामद की विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की विदेशी शराब

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 14 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस और  डीआईयू की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस ने 325 लीटर विदेशी शराब से लदी दो लग्जरी कारों को भी जब्त किया है. साथ ही मौके से ही 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें हरियाणा के दो बड़े शराब माफिया शामिल हैं.

दरअसल, डीआईयू को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लग्जरी कार हरियाणा से शराब लेकर आ रही है. यह कार मुजफ्फरपुर के रास्ते शिवहर और दरभंगा जाएगी. इसके बाद डीआईयू टीम और सदर थाने की टीम ने जवानों के साथ घेराबंदी की. तभी सामने से आता कार देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया.

Advertisement

पुलिस ने किया करीब 325 लीटर विदेशी शराब बरामद

मगर, तस्करों ने तेजी से कार को कट मारकर भागने लगी, लेकिन  पुलिस टीम ने पीछा कर एक कार को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने कार में बैठे शराब तस्कर को पकड़ लिया और पूछताछ की. इसके बाद पुलिस टीम ने दरभंगा और शिवहर इलाके में छापेमारी कर दूसरी कार को भी पकड़ लिया. पुलिस को दोनों कारों से करीब 325 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

अंतरराज्यीय गिरोह के सात शराब तस्कर गिरफ्तार

मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सात लोगों को धर दबोचा है. जब्त की गई शराब हरियाणा निर्मित है. फिलहाल, पुलिस सभी शराब तस्करों से पूछताछ कर रही है, ताकि इससे पता लगाया जा सके कि इससे पहले कहां-कहां शराब की डिलीवरी की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »